फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mandira Bedi Trolled For Playing Holi after Husband Raj Kaushal Death vedio goes viral on internet

Mandira Bedi: मंदिरा बेदी के होली खेलने पर यूजर्स ने मारे ताने, 'पति की मौत को ज्यादा वक्त नहीं हुआ और ये...'

Wed, 08 Mar 2023 07:56 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 08 Mar 2023 07:56 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर मंदिरा बेदी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो सबके साथ होली खेलती दिखाई दे रही हैं, लेकिन उनका यूं खुशियां मनाना कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। वो एक्ट्रेस को खूब ताने मार रहे हैं और कह रहे हैं कि पति को मरे कुछ दिन हुआ है और वो होली खेल रही हैं।

विज्ञापन
Mandira Bedi Trolled For Playing Holi after Husband Raj Kaushal Death vedio goes viral on internet
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री मंदिरा बेदी, टीवी और फिल्मों की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई हिट सीरियल्स और मूवीज में काम किया है। वो होस्ट भी हैं और कई क्रिकेट टूर्नामेंट्स की मेजबानी कर चुकी हैं। वो फिटनेस फ्रीक भी हैं। खैर। इस समय एक्ट्रेस की इसलिए चर्चा हो रही है, क्योंकि उन्होंने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया और उनका ऐसा करना बहुत लोगों को रास नहीं आ रहा है। कई यूजर्स उन्हें ताने मार रहे हैं और कह रहे हैं कि 'पति को मरे कुछ ही दिन हुआ है और होली खेल रही हैं'।

विज्ञापन

इस वीडियो में मंदिरा बेदी अपना चेहरा साफ करती दिखाई दे रही हैं। वो पीले रंग के गुलाल में पूरी तरह रंगी हुई हैं। वो बेहद खुश नजर आ रही हैं और सबके साथ मिलकर होली का जश्न मना रही हैं। हालांकि, उनकी ये खुशी कुछ लोगों से देखी नहीं जा रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरा बेदी को होली खेलता देख एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा, 'पति को मरे कुछ दिन हुआ है, होली खेल रही है'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'आज तो दीदी होली मनाएगी, बेचारी का हसबैंड 6 महीने पहले ही एक्सपायर हो गया है'। गौरतलब है कि मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी। एक्ट्रेस ने साल 2011 में बेटे वीर को जन्म दिया था। ठीक 2 साल बाद 2013 में मंदिरा और राज ने चार साल की लड़की को गोद लिया और उसका नाम तारा रखा। इस हंसते-खेलते परिवार पर तब कहर टूटा जब 30 जून 2021 को राज की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: डिवाइन के कॉन्सर्ट में बैड बॉय का टीजर हुआ लॉन्च, नमाशी और अमरीन की केमिस्ट्री ने लूटा फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed