फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Namashi Chakraborty and Amrin Qureshi Bad Boy teaser launched at Rapper Divine concert release on 28 April

Bad Boy: डिवाइन के कॉन्सर्ट में बैड बॉय का टीजर हुआ लॉन्च, नमाशी और अमरीन की केमिस्ट्री ने लूटा फैंस का दिल

Wed, 08 Mar 2023 07:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Mar 2023 07:37 PM IST
सार

अब फैंस के उत्साह को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने रैपर डिवाइन के सिंगिंग शो में अपनी फिल्म बैड बॉय का टीजर लॉन्च किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Namashi Chakraborty and Amrin Qureshi Bad Boy teaser launched at Rapper Divine concert release on 28 April
बैड बॉय - फोटो : social media

विस्तार

नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन कुरैशी अपनी आगामी फिल्म ‘बैड बॉय’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के पहले गाने ने रिलीज के बाद से ही फैंस को काफी पसंद आई थी। अब फैंस के उत्साह को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने रैपर डिवाइन के सिंगिंग शो में अपनी फिल्म बैड बॉय का टीजर लॉन्च किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

 

Namashi Chakraborty and Amrin Qureshi Bad Boy teaser launched at Rapper Divine concert release on 28 April
बैड बॉय - फोटो : social media

बैड बॉय का टीजर हुआ लॉन्च
हाल ही में,  ‘बैड बॉय’ का टीजर होली पर मुंबई में रैपर डिवाइन के कॉन्सर्ट में लॉन्च किया गया है। इस टीजर में नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन के शानदार अभिनय और सिजलिंग केमिस्ट्री को दिखाया गया है। फिल्म ‘बैड बॉय’ में जॉनी लीवर, राजपाल यादव, राजेश शर्मा, सास्वता चटर्जी और दर्शन जरीवाला मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन भी लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Namashi Chakraborty and Amrin Qureshi Bad Boy teaser launched at Rapper Divine concert release on 28 April
बैड बॉय - फोटो : social media

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि यह फिल्म साजिद कुरैशी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। यह फिल्म  28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कास्ट को देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने में कामयाब होगी।

Dungeons & Dragons: डंजियन्स एंड ड्रैगन्स का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, लोग बोले- हिंदी के बिना मजा नहीं आएगा

विज्ञापन

Namashi Chakraborty and Amrin Qureshi Bad Boy teaser launched at Rapper Divine concert release on 28 April
बैड बॉय - फोटो : social media

पहले गाने ने लूटा दर्शकों का दिल
इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘तेरा हुआ’ रिलीज किया गया था। इस गाने को अरिजीत सिंह और ज्योतिका टांगरी ने अपनी आवाज दी है। इस ट्रैक को सेंट पीटर्सबर्ग, रूस के खूबसूरत इलाकों में शूट किया गया है। गाने में नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन की सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाई गई है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। आपको बता दें कि इस गाने को सोनिया कपूर रेशमिया ने लिखा है और संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। टीजर के बाद अब दर्शकों फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसके टीजर को सोशल मीडिया पर भर-भरकर प्यार मिल रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed