फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Man Proposes his girlfriend in Front of Eiffel Tower on Shah rukh Khan Song Video went Viral

Viral Video: एफिल टावर के सामने शख्स ने 'शाहरुख स्टाइल' में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 18 Oct 2022 09:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Oct 2022 09:13 PM IST
सार

शाहरुख खान ने अब तक कई हिंदी फिल्मों में रोमांटिक रोल निभाए हैं। उनकी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से शाहरुख रातों-रात रोमांस के बादशाह बन गए थे। 

विज्ञापन
Man Proposes his girlfriend in Front of Eiffel Tower on Shah rukh Khan Song Video went Viral
वायरल वीडियो का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह भी कहा जाता है। किंग खान ने अब तक अपनी कई फिल्मों से लोगों को प्यार करना सिखाया है। यही वजह है कि 90 के दशक से लेकर अब तक शाहरुख युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे एक्टर की लोकप्रियता का अंंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान ने मनाया मंगेतर नुपुर का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

विज्ञापन

शाहरुख के गाने पर किया जबरदस्त डांस

यह वीडियो एक युवक का है जिसने इंटरनेट पर कहर बरपा दिया है। 44 सेकेंड के इस छोटे से क्लिप में एक शख्स शाहरुख खान के सुपरहिट गाने 'कोई मिल गया' पर थिरकते हुए अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के पीछे 'मैरी मी' लिखा हुआ है।

लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो पर आने के बाद लोग इस  शख्स के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही वह उसके यूनीक अंदाज की भी सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह अब तक का सबसे बेस्ट प्रपोजल है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'यह कितना सुंदर है।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत क्यूट हैं।' इसके अलावा बहुत से यूजर इस शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।
Filmy Wrap: साउथ में डेब्यू करेंगी दीपिका और बांग्लादेश में कैंसिल हुआ नोरा का शो, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी पठान

बता दें कि शाहरुख खान ने अब तक कई हिंदी फिल्मों में रोमांटिक रोल निभाए हैं। उनकी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से शाहरुख रातोंरात रोमांस के बादशाह बन गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख अगले साल जनवरी में फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से वह चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
दुखद: विनोद भानुशाली की मां जमनाबेन का निधन, पिछले डेढ़ साल से चल रही थीं बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed