फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Man Commits Suicide Because of Mani Ratnam’s film

इस रोमांटिक फिल्म के चलते आशिक ने किया सुसाइड

Wed, 22 Apr 2015 05:32 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
Man Commits Suicide Because of Mani Ratnam’s film

मणिरत्नम ने लंबे अरसे के बाद रोमांस पर फिल्म बनाई। रिलीज होने के चार दिन बाद ही एक प्रेमी इसके चक्कर में आत्महत्या कर लिया। दरअसल, इन दिनों साउथ में मणिरत्नम तमिल फिल्म 'ओ कधल कनमनी' धूम मचाए हुई है।

विज्ञापन


चारों तरफ फिल्म की चर्चाएं चल रही हैं, इसी बीच एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से इस फिल्म देखने चलने को कहा। लेकिन उसकी प्रेमिका ने फिल्म देखने से मना कर दिया।
विज्ञापन


आदमी की पहचान जे जयसंकर के रुप में हुई। वह एक कंपनी में सेल्स एग्जक्यूटिव था। उसकी प्रेमिका भी उसी शहर में काम करती है। बीते दिनों वह शराब पीकर आया और अपनी प्रेमिका से मणिरत्नम की फिल्म देखने चलने को कहने लगा। ऐसा न करने पर उसने आत्महत्या की धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद प्रेमिका ने खोला वो दरवाजा

Man Commits Suicide Because of Mani Ratnam’s film

धमकी के कुछ देर बाद जब उसकी प्रेमिका ने उसका दरवाजा खोला तो वो दंग रह गई। उसने देखा कि उसका आशिक एक सिलिंग फैन से लटक रहा है।

गौरतलब है कि चार दिन पहले रिलीज हुई 'ओ कधल कनमनी' बॉक्स ऑफिस से अब तक 14.73 करोड़ रुपए बटोर चुकी है। फिल्म को तेलुगु भाषा में भी डब किया गया है। मणिरत्नम की फिल्म को आलोचकों के अलावा दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला है।

फिल्म में एक युवा जोड़े की कहानी है जो शादी के पहले एक साथ रहने का फैसला करते हैं। इसमें दुलकर सलमान और नित्या मेनन ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed