{"_id":"614bfb408ebc3efac37c07f8","slug":"mallika-sherawat-recalls-being-targeted-for-bold-scenes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खरी खरी: मल्लिका शेरावत ने खोले राज, बोलीं- बोल्ड सीन के लिए एक्ट्रेस को बनाया जाता था निशाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खरी खरी: मल्लिका शेरावत ने खोले राज, बोलीं- बोल्ड सीन के लिए एक्ट्रेस को बनाया जाता था निशाना
Thu, 23 Sep 2021 09:27 AM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Thu, 23 Sep 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लिका शेरावत ने फिल्म इंडस्ट्री में बोल्ड सीन करने को लेकर अपने दिल के राज खोले हैं। मल्लिका ने कहा कि इंडस्ड्री में हर चीज के लिए अभिनेत्रियों को दोषी ठहराया जाता है, जबकि अभिनेताओं को इसके लिए कभी आलोचना का सामना नहीं करना पड़ता है। इस पूरे मसले पर मल्लिका ने अपने दिल की बात कही और बताया कि कैसे इसको लेकर उन्हें किन परेशानी का सामना करना पड़ा।
मल्लिका शेरावत ने जैसे ही बॉलीवुड में कदम रखा, उन्हें बोल्ड सीन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। ये बात उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में कही, मल्लिका ने कहा कि बोल्ड सीन करने पर उन्हें निशाना बनाया गया जबकि साथी पुरुष अभिनेता इन सब से दूर रहे। उनके मुताबिक के पहले इन बोल्ड सीन के लिए उन्हें टारगेट किया गया लेकिन अब समय बदल चुका है।
गिरी हुई महिला के रूप में पेश किया गया
इन तमाम आरोपों से पहले भी मल्लिका शेरावत ने काफी कुछ कहा है। उन्होंने एक बार कहा था कि 2004 में आई फिल्म मर्डर में शामिल बोल्ड सीन को लेकर एक गिरी हुई महिला का टैग दिया जाने लगा। अभी के हालिया इंटरव्यू में उन्हें समाज के दोहरे रवैये को लेकर बेबाकी से अपनी बात कही।

- फोटो : Instagram
मल्लिका ने कहा कि समाज बोल्ड सीन करने वाली महिला कलाकार और पुरुष कलाकार के बीच में अंतर करता है। उन्हें लगता है कि ऐसे सीन को लेकर महिलाओं पर ही निशाना साधा जाता है, जबकि पुरुष इन सब बातों से बच जाते हैं।
मल्लिका ने इंटरव्यू बताया कि "यही पितृसत्तात्मक व्यवस्था है। जहां महिलाओं को हमेशा से टारगेट किया गया है लेकिन पुरुषों को नहीं। उन्होंने आगे कहा कि ये सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ऐसा देखने को मिलता है। पुरुष कुछ भी करके निकल जाते हैं, महिलाओं को सभी के लिए दोष दे दिया जाता है।"