{"_id":"6708a3adf6418de3df0c5259","slug":"mallika-sherawat-become-uncomfortable-during-the-bold-scene-in-murder-said-this-for-emraan-hashmi-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mallika Sherawat: बॉलीवुड में दोबारा वापसी से पहले मल्लिका ने किए खुलासे, जैकी चैन को लेकर की ऐसी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mallika Sherawat: बॉलीवुड में दोबारा वापसी से पहले मल्लिका ने किए खुलासे, जैकी चैन को लेकर की ऐसी बात
Fri, 11 Oct 2024 09:35 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Oct 2024 09:35 AM IST
सार
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से बॉलीवुड की दुनिया में काफी लंबे समय के बाद वापसी करने वाली हैं। इस वापसी से पहले मल्लिका ने अपनी पिछली फिल्मों और सह कलाकार इमरान हाशमी और जैकी चैन को लेकर बात की है।
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत का घर
- फोटो : Instagram/mallikasherawat
विस्तार
बॉलीवुड से काफी समय तक दूरी बनाने के बाद मल्लिका शेरावत ने वापसी का फैसला किया है। मल्लिका शेरावत 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म में नजर आने वाली हैं। मल्लिका ने फिल्मों में वापसी की है, इससे पहले अपनी पिछली बॉलीवुड यात्रा, फिल्मों और सह-कलाकारों को याद किया है। अभिनेत्री ने इमरान हाशमी के साथ काम करने को लेकर अपने अभिनय के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे जैकी चैन ने भी उनके करियर में विशेष योगदान दिया है।
विज्ञापन
इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैकी चैन का भी है करियर में योगदान
मल्लिका ने कहा कि जैकी चैन ने भी उनके करियर को बढ़ाने में योगदान दिया। मल्लिका ने करियर में अपने सामने आई बाधाओं को लेकर भी चर्चा की और बताया कि साल 2004 में उनके निर्णयों को दर्शकों ने पसंद नहीं किया था। इमरान हाशमी के साथ मर्डर फिल्म को लेकर मल्लिका ने कहा, 'सभी लड़कियां सेट पर एक दम सुरक्षित हैैं। मुझे मर्डर फिल्म में अपने बोल्ड सीन के दौरान भी ऐसा ही सुरक्षित महसूस हुआ। ऐसा बेशक हुआ कि ऐसे सीन के दौरान हम दोनों ही थोड़े असहज होते थे क्योंकि पूरी यूनिट इस दौरान मौजूद होती थी'।

Box Office Collection: जेलर के किले को नहीं भेद सकी वेट्टैयन, जानें देवरा-स्त्री 2 ने की कितनी कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत
- फोटो : इंस्टाग्राम
बोल्ड सीन के दौरान असहज महसूस होता था
मल्लिका शेरावत ने कहा कि मर्डर फिल्म में बोल्ड सीन के दौरान वो थोड़ी असहज महसूस कर रही थीं, लेकिन महेश भट्ट और इमरान हाशमी दोनों ही अभिनेत्रियों को सेट सेफ फील करवाते थे। एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका ने कहा उन्हें सेट पर सेफ फील होता था। इंटीमेट और बोल्ड सीन के दौरान महेश भट्ट उन्हें सहज करने की कोशिश करते थे और सुरक्षित महसूस करवाते थे।

- फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat
विक्की विद्या का वीडियो में नजर आएंगी मल्लिका
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह राज शांडिल्य द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है और टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में राजकुमार और तृप्ति के अलावा मल्लिका शेरावत का भी अहम किरदार है, जिसे लेकर उनके प्रशंसक उत्साहित हैं।