{"_id":"6129b96f8ebc3e79cc143578","slug":"malayali-chef-film-producer-naushad-dies-at-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"South: मलयाली शेफ और फिल्म प्रोड्यूसर नौशाद का निधन, लंबे समय से थे बीमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
South: मलयाली शेफ और फिल्म प्रोड्यूसर नौशाद का निधन, लंबे समय से थे बीमार
Sat, 28 Aug 2021 09:51 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:51 AM IST
सार
मलयाली शेफ और फिल्म प्रोड्यूसर नौशाद का निधन हो गया है। वे काफी समय से पेट की बीमारी से जूझ रहे थे जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
प्रोड्यूसर नौशाद
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयाली शेफ और फिल्म प्रोड्यूसर नौशाद का निधन हो गया है। वे 55 साल के थे। नौशाद काफी समय से पेट की बीमारी से जूझ रहे थे जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नौशाद का तिरुवल्ला में रेस्तरां का बिजनेस था।
विज्ञापन
कुकिंग की दुनिया में मशहूर थे
इससे पहले बीते 12 अगस्त को ही नौशाद की पत्नी शीबा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। नौशाद कुकिंग की दुनिया का जाना-माना नाम थे। अपने होटल मैनेजमेंट कोर्स पूरा करने के बाद नौशाद शेफ बन गए और टीवी पर कुकिंग शो की मेजबानी करके खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
नौशाद दुनिया के कई हिस्सों में 'नौशाद द बिग शेफ' नाम से रेस्तरां चलाते थे। आपको जानकर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि नौशाद ने कई मशहूर हस्तियों, वीआईपी और वीवीआईपी के लिए भी खाना बनाया था। वह खासकर बिरयानी की अलग अलग किस्मों को बखूबी तैयार करते थे।
विज्ञापन
इन फिल्मों को किया प्रोड्यूस
नौशाद ने ममूटी की फिल्म 'कजचा' को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा उन्होंने 'स्पेनिश मसाला', 'बेस्ट एक्टर', 'लॉयन और पायंस' को भी प्रोड्यूस किया है।