फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malayalam film Jallikattu India official entry at Oscars in International Feature Film category

इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की ओर से भेजी जाएगी मलयालम फिल्म 'जल्लीकट्टू'

Wed, 25 Nov 2020 03:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Nov 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Malayalam film Jallikattu India official entry at Oscars in International Feature Film category
जल्लीकट्टू - फोटो : सोशल मीडिया

93वें अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की ओर से मलयालम फिल्म 'जल्लीकट्टू' (Jallikattu) को नॉमिनेट किया गया है। ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में इस फिल्म को भारत की ओर से भेजा जाएगा। भारत की ओर से ऑस्कर में जाने के लिए 'जल्लीकट्टू' के अलावा शकुंतला देवी, शिकारा, गुंजन सक्सेना, भोंसले, गुलाबो सिताबो, सीरियस मैन, बुलबुल, कामयाब, द पिंक स्काई समेत मराठी फिल्म बिटरस्वीट और डिसाइपल भी रेस में शामिल थी। 

विज्ञापन


‘जल्लीकट्टू’ एक ड्रामा थ्रिलर है और देश और दुनिया में इस फिल्म की खूब तारीफ हुई है। 63 वें बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में 78 देशों से 229 फिल्मों को शामिल किया गया था। इसी फेस्टिवल में ‘जल्लीकट्टू’ की भी स्क्रीनिंग हुई थी।
विज्ञापन



ये फिल्म एस हरीश और आर जयकुमार की किताब माओइिस्ट पर आधारित है। ये फिल्म इंसान और जानवरों के बीच इमोशन को बखूबी दिखाती है। लिजो जोस पेल्लीसेरी ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है ओ थॉमस पेनिकर(O. Thomas Panicker) ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है फिल्म की कहानी
वार्के और एंटनी नाम के शख्स कसाई खाना चलाते है। जहां पर भैंसों को मारकर बेचा जाता है। एक रात एक भैंस वहां से गायब हो जाती है और गांव में घुसकर हुडदंग मचाने लगती है। गांववाले स्थिति को काबू में करने के लिए एक्स स्टाफ मेंबर की मदद मांगते हैं। ये सदस्य एक शिकार करने वाली बंदूक के साथ गांव में पहुंचता है जो एंटनी को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। आगे की कहानी के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed