फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malayalam film industry Rift Producers call for strike but actors union AMMA mohanlal Mammootty opposes

Malayalam Industry: मलयालम फिल्म उद्योग में दरार, निर्माताओं ने की हड़ताल का घोषणा, अभिनेता संघ ने किया विरोध

Tue, 25 Feb 2025 01:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 25 Feb 2025 01:26 PM IST
सार

केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने वित्तीय समस्याओं से लड़ने के लिए उद्योग-व्यापी हड़ताल का आह्वान किया। हालांकि, अभिनेता संघ ने उनका समर्थन नहीं करने का फैसला किया है।
 

विज्ञापन
Malayalam film industry Rift Producers call for strike but actors union AMMA mohanlal Mammootty opposes
मोहनलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मलयालम सिनेमा गहरे संकट में है क्योंकि निर्माता परिषद और अभिनेता संघ एक दूसरे से भिड़ गए हैं। केरल फिल्म निर्माता संघ (केएफपीए) ने वित्तीय घाटे, अभिनेताओं के पारिश्रमिक और करों को लेकर हड़ताल की घोषणा की है। हालांकि, मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एएमएमए) ने हड़ताल का कड़ा विरोध किया और सहयोग करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

हड़ताड़ का समर्थन नहीं करेंगे अभिनेता
एएमएमए द्वारा टीम का समर्थन न करने के निर्णय से निर्माताओं और अभिनेताओं के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बारे में अटकलें तेज हो गईं। एएमएमए के सदस्यों ने 24 फरवरी को कोच्चि में बैठक की। इस बैठक में मोहनलाल, ममूटी, सुरेश गोपी, मंजू पिल्लई, टोविनो थॉमस, बेसिल जोसेफ, बीजू मेनन और कई अन्य अभिनेता शामिल थे। सदस्यों ने फैसला किया कि वे हड़ताल का समर्थन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता संघ का बयान
एक बयान साझा करते हुए अभिनेता संघ ने कहा, 'एएमएमए सदस्यों ने मलयालम फिल्म निर्माताओं के एक वर्ग द्वारा बुलाई गई हड़ताल को समर्थन नहीं देने का फैसला किया है। बैठक में यह भी आकलन किया गया कि फिल्म उद्योग, जो पहले से ही गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है, कुछ लोगों की जिद के कारण अनावश्यक हड़ताल में घसीटा जा रहा है, जिससे न केवल वित्तीय क्षेत्र बल्कि फिल्म पर निर्भर कई श्रमिक भी अधिक परेशानी में पड़ जाएंगे।'

विज्ञापन

मलयालम निर्माताओं के सामने बड़ी समस्या
मलयालम फिल्म उद्योग इन सभी वर्षों में तंग लागत पर काम कर रहा है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में बजट में उछाल, अभिनेताओं के वेतन में वृद्धि और ओटीटी संकट देखा गया है। इससे पहले निर्माता जी सुरेश कुमार ने मीडिया से मलयालम निर्माताओं के सामने आ रही समस्याओं के बारे में बात की थी। उद्योग-व्यापी हड़ताल के प्रस्ताव की आलोचना निर्माता एंटनी पेरुंबवूर ने की थी, जिन्होंने मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की एल2: एम्पुरान को निर्मित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed