फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malayalam actor Dileep mother writes an emotional letter to Kerela CM

मलयालम एक्टर दिलीप की मां ने लिखा केरल सरकार को इमोशनल मैसेज, बेटे को बताया बेगुनाह

Wed, 16 Aug 2017 04:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Wed, 16 Aug 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
Malayalam actor Dileep mother writes an emotional letter to Kerela CM
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री को अगवा करने और उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किये गए साउथ फिल्मों के स्टार दिलीप मलयालम, फिलहाल अलुवा सब जेल में बंद है लेकिन दिलीप की मां सरोजम पिल्लई ने इस मामले में  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा है मेरा बेटा 'ऐसे अपराध' करने में सक्षम नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप करने और मामले को अपने हाथ में लेने का आग्रह किया है।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी अभिनेता की मां से पत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे डीजीपी लोकनाथ बेहरा को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पढें- साउथ के स्टार दिलीप की कस्टडी बढ़ी, 22 अगस्त तक रहना पड़ेगा जेल में
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला-

दिलीप पर 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस को अपहरण करवाने और उसकी तस्वीरें खींचने एवं अश्लील वीडियो बनाने का केस चल रहा है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिलीप ने ये साजिश साल 2013 में ही रची थी। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को डेढ़ करोड़ रुपये भी दिए थे।


खबरों के अनुसार मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस का ड्राइवर पुल्सर सुनी ने पुलिस को बताया है कि दिलीप ने कई एंगल से अभिनेत्री का वीडियो बनाने को कहा था। इस मामले में पुल्सर सुनी और दिलीप के मैनेजर समेत कुल छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। दिलीप को असोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स यानि कि अमा (AMMA) ने न केवल प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है बल्कि कोषाध्यक्ष के पद से भी निष्कासित कर दिया है।
 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस दिलीप की तब पत्नी रहीं मंजू वारियर के काफी करीब थीं। दिलीप का साल 2015 में मंजू से तलाक हो गया था जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस काव्या माधवन से शादी कर ली थी। दिलीप को लगता है उनके और मंजू के अलगाव में एक्ट्रेस का हाथ रहा है।

वहीं दिलीप के वकील राजकुमार का कहना था कि उन्हें इस मामले में फंसाने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed