फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south actor dileep custody extended until 22 august

साउथ के स्टार दिलीप की कस्टडी बढ़ी, 22 अगस्त तक रहना पड़ेगा जेल में

Tue, 08 Aug 2017 03:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Tue, 08 Aug 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
south actor dileep custody extended until 22 august
दिलीप
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री को अगवा करने और उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किये गए साउथ फिल्मों के स्टार दिलीप की कस्टडी 22 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि दिलीप की कस्टडी मंगलवार को खत्म हो रहीं थी और उन्हें कोर्ट में पेश होना था लेकिन वो व्यक्तिगत रुप से पेश नहीं हो पाए और वीडियो कॉन्फ्रैन्सिंग के जरिए जुड़े।
विज्ञापन

दिलीप को जांच के दौरान इकट्ठा किए गए सबूतों के आधार पर 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

मामले की सुनवाई कर रही जजों की टीम ने कहा है कि जब तक इस केस की इन्वेस्टिगेशन होती है, तब तक दिलीप को न्यायिक हिरासत में ही रखा जाए।

पढ़ें- मलायली एक्ट्रेस अपहरण केस: दिलीप के मैनेजर ने किया सरेंडर, दो हफ्ते से था फरार
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला-

दिलीप ने 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस का न केवल अपहरण करवाया था बल्कि उसकी तस्वीरें खींचने और अश्लील वीडियो बनाने को भी कहा था। पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिलीप ने ये साजिश साल 2013 में ही रची थी। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को डेढ़ करोड़ रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के अनुसार मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस का ड्राइवर पुल्सर सुनी ने पुलिस को बताया है कि दिलीप ने कई एंगल से अभिनेत्री का वीडियो बनाने को कहा था। इस मामले में पुल्सर सुनी और दिलीप के मैनेजर समेत कुल छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। दिलीप को असोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स यानि कि अमा (AMMA) ने न केवल प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है बल्कि कोषाध्यक्ष के पद से भी निष्कासित कर दिया है।
 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस दिलीप की तब पत्नी रहीं मंजू वारियर के काफी करीब थीं। दिलीप का साल 2015 में मंजू से तलाक हो गया था जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस काव्या माधवन से शादी कर ली थी। दिलीप को लगता है उनके और मंजू के अलगाव में एक्ट्रेस का हाथ रहा है।

वहीं दिलीप के वकील राजकुमार का कहना था कि उन्हें इस मामले में फंसाने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed