‘हमारे बीच मुश्किल दौर भी आए’, अनुपम खेर ने किरण खेर संग शादी के 41 साल पूरे होने पर शेयर की खास पोस्ट
Anupam Kher: दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस किरण खेर ने अपनी शादी की 41वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की और अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर अपनी और किरण की कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने मजाक में कहा कि 41 साल की शादी के बाद अब उनके पास सालगिरह पर शेयर करने के लिए तस्वीरें कम पड़ने लगी हैं, क्योंकि पिछले वर्षों में वह ज्यादातर तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।
किरण और मैं बहुत अलग हैं
अनुपम खेर ने अपने और किरण के बीच के फर्क के बारे में भी बात की। अनुपम ने लिखा, ‘हमारी 41वीं सालगिरह मुबारक। जब आपको सालगिरह पर शेयर करने के लिए तस्वीरें कम पड़ने लगें, क्योंकि आप पिछले वर्षों में ज्यादातर तस्वीरें शेयर कर चुके हैं, तो समझ जाइए कि आपकी शादी को बहुत लंबा वक्त हो चुका है। 41 साल। इसमें प्यार, हंसी, बहस, मतभेद, साथ रहना, अपनी-अपनी यात्राएं, मुश्किल समय और शानदार समय रहे हैं। दूसरे शब्दों में, एक शादी।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘किरण और मैं बहुत अलग लोग हैं। और शायद यही वजह है कि ये 41 साल इतने दिलचस्प रहे हैं। हमने हमेशा एक-दूसरे को खुद जैसा रहने की जगह दी है। प्यार तो है ही, लेकिन वर्षों के साथ मुझे लगता है कि एक-दूसरे के लिए सम्मान भी उतना ही कीमती हो जाता है।’
ये 41 साल हमारे नाम
71 साल के एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘तो ये 41 साल हमारे नाम। हम परफेक्ट नहीं हैं, स्वतंत्र हैं, कभी-कभी एक-दूसरे को परेशान करते हैं, कभी-कभी असंभव लगते हैं, लेकिन हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद रहते हैं।’
उन्होंने किरण खेर को सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि भगवान उन दोनों को आशीर्वाद दें और वे आने वाले कई वर्षों तक इसी तरह एक-दूसरे के साथ चलते रहें।
तस्वीरों में दिखी दोनों की खूबसूरत यादें
- अनुपम खेर की शेयर की गई तस्वीरों में वह और किरण खेर कई खुशहाल पलों में साथ नजर आए।
- दोनों अवॉर्ड नाइट्स और अलग-अलग इवेंट्स में साथ पोज करते दिखे। इनमें से एक तस्वीर उनके डेटिंग के दिनों की भी है।
- वहीं, एक तस्वीर में दोनों व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए।
- बता दें कि अनुपम खेर और किरण खेर ने 26 अगस्त 1985 को शादी की थी। दोनों अब अपनी शादी के 41 साल पूरे कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें- ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में फिर कॉमेडी करते दिखे अरशद; यहां देखें फिल्म की पहली झलक?