ऋतिक रोशन के माता-पिता ने मुंबई में 3 साल के लिए लीज पर दिया फ्लैट, किराए से मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के माता-पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन व प्रमिला रोशन ने मुंबई में अपना एक फ्लैट तीन साल के लिए लीज पर दिया है। जानिए इस फ्लैट से उन्हें कितना किराया मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राकेश रोशन बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने ‘खून भरी मांग’, ‘कोई मिल गया’ और ‘क्रिश’ फिल्म सीरीज पर भी काम किया है। अब वे एक प्रोपर्टी के चलते फिर से चर्चाओं में आ गए हैं।
मुंबई के JVPD में है फ्लैट
CRE Matrix द्वारा एक्सेस किए गए संपत्ति पंजीकरण दस्तावेज के मुताबिक, राकेश रोशन और प्रमिला रोशन ने मुंबई के जुहू-विले पार्ले डेवलपमेंट (JVPD) स्कीम में स्थित अपना फ्लैट असावरी राजोपाध्याय को लीज पर दिया है। यह फ्लैट JVPD के एन.एस. रोड स्थित हिरालय बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर है।
लीज एग्रीमेंट 24 अगस्त 2026 को रजिस्टर किया गया था, जबकि इसकी शुरुआत 15 अगस्त 2026 से हुई है।
हर महीने मिलेगा 5 लाख रुपये किराया
- एग्रीमेंट के मुताबिक, पहले साल फ्लैट का मासिक किराया 5 लाख रुपये होगा। यानी एक साल में करीब 60 लाख रुपये किराया मिलेगा।
- दूसरे साल किराए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी और यह बढ़कर 5.25 लाख रुपये प्रति महीना हो जाएगा। इस तरह दूसरे साल में करीब 63 लाख रुपये किराया मिलेगा।
- तीसरे साल फिर 5 फीसदी बढ़ोतरी के बाद मासिक किराया करीब 5.51 लाख रुपये हो जाएगा। तीसरे साल में इससे करीब 66.15 लाख रुपये की कमाई होगी।
- इस तरह तीन साल की पूरी लीज अवधि में कुल किराया करीब 1.89 करोड़ रुपये होगा।
21.75 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट
प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस फ्लैट के लिए 21.75 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी तय किया गया है। हालांकि, दस्तावेजों में फ्लैट का कुल एरिया नहीं बताया गया है। राकेश रोशन, प्रमिला रोशन और असावरी राजोपाध्याय से इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका।
मुंबई की पॉश लोकेशन में आता है JVPD
- मुंबई का JVPD स्कीम शहर की प्रमुख और महंगी रेजिडेंशियल लोकेशन में से एक माना जाता है।
- यहां बड़े-बड़े बंगले, हाउसिंग सोसायटी और लग्जरी अपार्टमेंट्स देखने को मिलते हैं।
- यह इलाका लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों का घर रहा है।
- जुहू और मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स के करीब होने की वजह से यहां प्रीमियम प्रॉपर्टी की मांग भी बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- ‘हमारे बीच मुश्किल दौर भी आए’, अनुपम खेर ने किरण खेर संग शादी के 41 साल पूरे होने पर शेयर की खास पोस्ट