{"_id":"5c1f8292bdec22571249223f","slug":"malala-was-shocked-to-see-shahrukh-movie-zero-desire-to-meet-the-king-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की 'जीरो' को देखते ही गदगद हुईं मलाला, वीडियो शेयर कर बांधे तारीफों के पुल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की 'जीरो' को देखते ही गदगद हुईं मलाला, वीडियो शेयर कर बांधे तारीफों के पुल
Sun, 23 Dec 2018 07:01 PM IST
विजय जैन
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 23 Dec 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Malala Yosoufzai
- फोटो : amarujala.com
बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म जीरो रिलीज होते ही इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। कहानी से ज्यादा दर्शक शाहरुख खान के बौने किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे सहित हर कोई उनके बउवा वाले किरदार का जमकर तारीफ कर रहा है। इस बीच नोबल पुरस्कार विजेता इंटरनेशनल एक्टिविस्ट मलाला यूसुफजई ने भी जीरो की जमकर तरीफ की है।
Trending Videos
malala yousafzai
मलाला ने वीडियो जारी कर कहा कि आपकी फिल्म मुझे और मेरे पूरे परिवार को काफी पसंद आयी। मलाला ने कहा कि आपसे ट्विटर पर बात करके काफी अच्छा लगा। मैं आपकी फैन हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मुझसे और मेरे परिवार से यूके में आके मिलेंगे। यकीनन वो दिन मेरे लिया बहुत खास दिन होगा।
Nobel Prize winner @Malala is all praise for @iamsrk after watching #Zero pic.twitter.com/gwrCWbu1z3
— BombayTimes (@bombaytimes) December 22, 2018
malala
- फोटो : amarujala.com
गौरतलब है कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म जीरो इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में बौने बने शाहरुख खान का बउवा सिंह किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बौने का किरदार निभाने के लिए शाहरुख को कितनी मेहनत करनी पड़ी है, इसका अंदाजा शायद की किसी को हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
zero
- फोटो : instagram
फिल्म एक्टर और क्रिटिक KRK ने भी इस मूवी को सुपरहिट बताया है। वहीं अन्य क्रिटिक्स ने भी फिल्म की खूब तारीफ की है। वहीं फैंस और स्टार्स ने शाहरुख और अनुष्का के किरदारों की जमकर तारीफ की है। दोनों ने इस फिल्म में चैलेंजिग रोल निभाए हैं। शाहरुख जहां फिल्म में बौने के किरदार को निभा रहे हैं, वहीं अनुष्का फिजिकली हैंडिकेप्ड साइंटिस्ट के किरदार को निभा रही हैं।
विज्ञापन
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
दिव्या दत्ता ने जीरो को देखने के बाद लिखा, यह फिल्म देखकर भावुक हूं कैसे शाहरुख खान फिल्मों में एक्ट्रेस को अपने आगे बेहतर किरदार करने का मौका देते हैं। शाहरुख खान की फिल्म Zero हर जगह वाहवाही बटोर रही है। जीरो को 4380 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। वहीं फिल्म को ओवरसीज मार्केट में 1585 स्क्रीन्स मिली हैं।