मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों खुलेआम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस जोड़े ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। अक्सर दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। अभी बीते दिनों अर्जुन और मलाइका डिनर डेट के लिए एक होटल में पहुंचे थे जहां मलाइका उनके काफी नजदीक नजर आई थीं। इस साल दोनों के शादी करने की भी खबर है। हाल में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की जिसके नीचे मलाइका ने एक बेहद खूबसूरत कमेंट कर एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया।
'वैलेंटाइन डे' से पहले दिखा मलाइका का प्यार, अर्जुन कपूर की पोस्ट पर लिखा 'क्यूट' कमेंट
अर्जन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। उस वक्त अर्जुन कपूर करीब 2-3 साल रहे होंगे। इस फोटो में अर्जुन मासूमियत से बैठ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक घड़ी भी पहन रखी है। इस तस्वीर में वे बेहद क्यूट लग रहे हैं।
देखे पोस्ट...
So finally here is my first look for Panipat 😉😛😄 !!! #Angryyoungman #mrgrumpy #poser4life #baldjun
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'So finally here is my first look for Panipat (तो आखिरकार ये रहा पानीपत के लिए मेरा पहला लुक)। इस फोटो के नीचे कई बडे़ सेलिब्रिटी ने कमेंट किया। इस पर मलाइका ने जो कमेंट किया उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि दोनों के बीच कुछ बहुत जोरो-शोरों से चल रहा है।
मलाइका ने अर्जुन की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'Hahaha too cute....' इसके साथ ही इस पर फराह खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कृपया इसे ही फिल्म का पोस्टर बनाओ।'