फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   makers shares Pakistani actor Fawad Khan and Vaani Kapoor Movie Abir Gulaal Song Khudaya Ishq teaser

Abir Gulaal: पाकिस्तानी एक्टर फवाद के साथ रोमांटिक हुईं वाणी, 'अबीर गुलाल' के 'खुदाया इश्क' गाने का टीजर रिलीज

Fri, 11 Apr 2025 07:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 11 Apr 2025 07:37 PM IST
सार

Abir Gulaal Movie Song Khudaya Ishq Teaser: फिल्म 'अबीर गुलाल' के प्रोमो के बाद दर्शकों को मेकर्स ने एक और तोहफा दिया है। फिल्म के 'खुदाया इश्क' गाने का टीजर रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
makers shares Pakistani actor Fawad Khan and Vaani Kapoor Movie Abir Gulaal Song Khudaya Ishq teaser
वाणी कपूर-फवाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान फिल्म 'अबीर गुलाल' के जरिए भारतीय फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अदाकारा वाणी कपूर नजर आएंगी। बीते दिनों इस फिल्म का प्रोमो जारी हुआ। अब आज शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के रोमांटिक गाने की झलक साझा की है, जिस पर नेटिजन्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 

विज्ञापन


Kalki 2898 AD Part 2: नाग अश्विन को प्रभास से मिला ये बड़ा गच्चा, अब सारी उम्मीदें फिर से आलिया भट्ट पर

विज्ञापन

वाणी कपूर ने शेयर किया टीजर
अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गाने का टीजर फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'साल के सबसे बेहतरीन प्रेम गीत के लिए तैयार हो जाइए! ‘खुदाया इश्क’ जल्द आ रहा है। फिल्म 'अबीर गुलाल' के साथ प्यार की वापसी हो रही है'। टीजर में देखा जा सकता है कि वाणी कपूर की तरफ फवाद बड़े प्यार और हैरानी से देखते नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vaani Kapoor (@vaanikapoor)

यूजर्स हुए क्रेजी
गाने के टीजर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतक्रिया आ रही है। दोनों की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही है। दर्शक फवाद खान की वापसी पर सबसे ज्यादा क्रेजी हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस गाने के म्यूजिक में लव वाली फीलिंग की झलक है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह! फवाद खान वापस आ रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'सुपर एक्साइटिड'।

Kesari Chapter 2: ‘केसरी 2’ के निर्माता करण जौहर बोले- ‘खून खौलता है…’, जनरल डायर की परपोती के बयान पर पलटवार

विज्ञापन

इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
आरती एस. बागड़ी के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। फिल्म का टीजर 01 अप्रैल को रिलीज हुआ। यह फिल्म 09 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, भारत में इसकी रिलीज का कई जगह विरोध हो रहा है। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे ने कह दिया है कि भारत में 'अबीर गुलाल' की रिलीज के वह विरोध में है। इसकी वजह पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की मौजूदगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed