फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kesari Chapter 2 Producer Karan Johar Slams General Dyer's Great Granddaughter for Her looter Remark

Kesari Chapter 2: ‘केसरी 2’ के निर्माता करण जौहर बोले- ‘खून खौलता है…’, जनरल डायर की परपोती के बयान पर पलटवार

Fri, 11 Apr 2025 07:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 11 Apr 2025 07:11 PM IST
सार

निर्माता करण जौहर ‘केसरी 2’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनरल डायर की परपोती के बयान पर नाराजगी जाहिर करते दिखे। ये प्रतिक्रिया करण ने क्यों दी? जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी ब्रिटिश ऑफिसर डायर की परपोती ने क्या कहा? विस्तार से जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
Kesari Chapter 2 Producer Karan Johar Slams General Dyer's Great Granddaughter for Her looter Remark
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

विस्तार

फिल्म ‘केसरी 2’ की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। आजादी से पहले ब्रिटिश जनरल डायर ने इस नरसंहार को अंजाम दिया था। हाल ही में डायर की पोती ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीड़ित लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी की। इस बात से फिल्म ‘केसरी 2’ के निर्माता करण जौहर काफी गुस्से में हैं। जानिए, इस मामले पर करण जौहर क्या बोले। 

विज्ञापन


करण ने कहा उसकी बातों से खून खौलता है 
हाल ही में फिल्म ‘केसरी 2’ के निर्माता करण जौहरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। इस मौके पर उनसे पूछा गया कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के एक पीड़ित के परपोते को ब्रिटिश ऑफिसर जनरल डायर की परपोती ने लुटेरा बोला। इन दोनों लोगों की मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर करण की क्या प्रतिक्रिया है। करण कहते हैं, ‘मैंने वो वीडियो देखा है, कोई भी उस वीडियो देखकर, उसकी बात सुनकर गुस्सा हो सकता है, मेरा तो खूब खौलता है। मैं पूछता हूं कि उसकी हिम्मत कैसी हुई, उसने हजारों पीड़ितों को लुटेरा कैसे कह दिया।’ करण जौहर आगे कहते हैं, ‘डायर ने खुद स्वीकार किया था कि उसने तभी गोलीबारी बंद की जब गोलियां खत्म हो गईं।’ 
विज्ञापन


ऐसे इंसान से कभी नहीं मिलना चाहेंगे 
करण जौहर ने आगे कहा, ‘जब आपकी बातों में ही नफरत है तो आपके दिल में प्यार कैसा हो सकता है।ये लोग अपनी ही बनाई दुनिया में रह रहे हैं। मैं उसे नहीं जानता, न ही मैं उससे मिला हूं और आगे भी मिलना नहीं चाहता।’  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है केसरी 2 की कहानी 
फिल्म ‘केसरी 2’ की बात करें तो इसकी कहानी में जलियांवाला बाग हत्याकांड को दिखाया गया है। इस नरसंहार में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने के लिए वकील सी शंकर नायर खड़े होते हैं। फिल्म में यह किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है। फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed