फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maker of controversial film Unfreedom to make a film on Ayodhya also

पहली फिल्म बैन, दूसरी 'बाबरी मस्जिद विध्वंस'

Tue, 23 Jun 2015 05:31 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
Maker of controversial film Unfreedom to make a film on Ayodhya also

राज अमित कुमार जिनकी पहली फिल्म भारत में अपने अपत्तिजनक विषय की वजह से बैन हो चुकी है, एक बार फिर विवादित विषय पर फिल्म बनाने वाले हैं। राज अमित कुमार अब 'अयोध्या' नाम से फिल्म बनाने वाले हैं।

विज्ञापन


फिल्म में राज अमित कुमार बाबरी मस्जिद का गिराया जाना और रामजन्म भूमि विवाद को दिखाने वाले हैं। फिल्म डायरेक्टर राज अमित के अनुसार 'अयोध्या' के लिए अभिनेता विक्टर बनर्जी का नाम भी उन्होने फाइनल कर लिया है।
विज्ञापन


फिल्म के बारे में अमित का कहना है कि मेरी ये फिल्म 1992 की अयोध्या की राजनीतिक परिस्थितियों के इर्द-गिर्द है। राज अमित ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि 'अयोध्या' एक शेक्सपियर के ड्रामे की तरह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज अमित कुमार का कहना है कि भरतीय फिल्मों के शीर्षक हमेशा भ्रामक होते हैं। मैं दर्शकों के साथ धोखा नहीं करूंगा, मैं 'अयोध्या' के जरिए असली रामलीला दिखाने जा रहा हूं।

'लड़ाई सेंसरशिप के खिलाफ, फिल्म मेरी हो या किसी और की'

Maker of controversial film Unfreedom to make a film on Ayodhya also

राज अमित कुमार की 'अयोध्या' उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले वो 'अनफ्रीडम' बना चुके हैं जो अपने बोल्ड विषय के चलते भारत में प्रतिबंधित है। ऐसे में एक बार फिर से राज ने काफी विवादित विषय को चुना है।

एक बार फिर विवादित विषय के चुनाव पर फलोरिडा से टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में डायरेक्टर राज अमित का कहना है कि उनकी लड़ई सेसरशिप के खिलाफ है, इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनकी फिल्म सेंशरशिप का शिकार होती है या किसी और की।

इस कारण प्रतिबंध का शिकार हुई पहली फिल्म 'अनफ्रीडम'

Maker of controversial film Unfreedom to make a film on Ayodhya also

राज अमित कुमार की पहली फिल्म 'अनफ्रीडम' में आदिल हुसैन और विक्टर बैनर्जी और प्रीति गुप्ता मख्य भूमिकाओं में हैं। इसी साल मई में उत्तरी अमेरिका में रिलीज हुई है। लेकिन भारत में इस फिल्म को बैन पर दिया गया।

दरअसल हिन्दी और अंग्रेजी में बनी फिल्म में दो कहानियों को दिखाया गया है। एक कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक मुस्लिम आतंकी एक उदार मुस्लिम छात्र को मार डालने की कोशिश करता है।

वहीं दूसरी कहानी दिल्ली की एक लेस्बियन लड़की की है जो अपनी शादी से भाग जाती है क्योंकि वो अपनी लेस्बियन साथी से शादी करना चाहती है। फिल्म में अभिनेत्री प्रीति गुप्ता के न्यूज सीन भी इसे और ज्यादा विवादित बना रहे हैं। हाल ही में प्रीति गुप्ता का एक न्यूड वीडियो भी वायरल हो है।

क्या 'अयोध्या' को मिलेगी भारत में रिलीज की अनुमति!

Maker of controversial film Unfreedom to make a film on Ayodhya also

राज अमित कुमार ने भले ही बाबरी मस्जिद पर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है लेकिन ये विषय देशभर के लिए काफी सवेदनशील है ऐसे में क्या इस फिल्म को भी उनकी पहली फिल्म की तरह एक बार फिर बैन कर दिया जाएगा।

राज अमित कुमार जिस तरह से सही और सच्ची रामलीला दिखाने की बात कर रहै हैं उससे तो फिल्म के एक बार फिर विवादित होने की आशंकाओं से इंकार नही किया जा सकता है। 'अनफ्रीडम' के बाद 'अयोध्या' के साथ राज क्या तेवर अपनाते है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed