{"_id":"6a16650f3e4b2c35f10e34a4","slug":"main-wapas-aaunga-director-imtiaz-ali-never-wanted-to-work-with-same-actor-twice-ranbir-kapoor-and-diljit-dosa-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक ही अभिनेता के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहते थे इम्तियाज अली, इन कलाकारों ने बदल दी सोच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक ही अभिनेता के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहते थे इम्तियाज अली, इन कलाकारों ने बदल दी सोच
Wed, 27 May 2026 08:59 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 27 May 2026 08:59 AM IST
सार
Imtiaz Ali: निर्देशक इम्तियाज अली ने सोचा था कि वह एक बार जिस एक्टर के साथ काम कर लेंगे उनके साथ दोबारा काम नहीं करेंगे। हालांकि कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने उनकी ये सोच बदली।
विज्ञापन
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक इम्तियाज अली 'जब वी मेट' (2007), 'लव आज कल' (2009), 'रॉकस्टार' (2011), और 'हाईवे' (2014) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इम्तियाज ने शुरुआत में सोचा था कि वह अपनी फिल्म में जिस कलाकार को एक बार कास्ट कर लेंगे उसके बाद दोबारा अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करेंगे। हालांकि कुछ कलाकार ऐसे थे, जिनकी अदाकारी से वह प्रभावित हुए और उनको दोबारा अपनी फिल्म में कास्ट किया।
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इम्तियाज अली ने दोबारा रणबीर को किया कास्ट
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इम्तियाज अली ने बताया 'शुरुआत में, मुझे लगता था कि मुझे कभी भी उसी एक्टर के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहिए। मुझे लगता था कि पिछली फिल्म का असर मुझ पर रह जाएगा।' इम्तियाज ने आगे बताया कि उनकी यह सोच तब बदली जब उन्होंने फिल्म 'तमाशा' लिखी। 2015 की इस फिल्म में, उन्होंने रणबीर कपूर को कास्ट किया। रणबीर के साथ वह पहले ही काम कर चुके थे। फिल्ममेकर कहते हैं कि जिस हैंगओवर का उन्हें डर था, वह बिल्कुल भी नहीं हुआ।
इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर को पहले 'रॉकस्टार' में कास्ट किया। इसके बाद 'तमाशा' में उन्हें कास्ट किया। दोनों फिल्मों में उन्होंने दो बिल्कुल अलग-अलग तरह के रोल निभाए थे। 'तमाशा', पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें इम्तियाज अली ने दोबारा किसी एक्टर के साथ काम किया।

विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा ने की प्रार्थना, आरसीबी के मैच के दौरान नाम जाप करती नजर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : फेसबुक@Diljit Dosanjh
दिलजीत के साथ किया काम
इम्तियाज अली ने दिलजीत दोसांझ के साथ पहले 'अमर सिंह चमकीला' में काम किया था। अब वह उनके साथ नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में काम कर रहे हैं। दिलजीत को कास्ट करने के बारे में उन्होंने कहा 'मैं हमेशा पहले कहानी लिखता हूं और फिर देखता हूं कि कौन सा एक्टर इस रोल के लिए सबसे सही रहेगा। दिलजीत के मामले में, मुझे लगा कि वह इस रोल के लिए सबसे ज्यादा सही हैं। अगर कोई एक्टर किसी फिल्म के लिए सबसे बेहतरीन है, तो मुझे उसके साथ लगातार दो फिल्मों में काम न करने की सोच क्यों रखनी चाहिए?'
कब रिलीज होगी 'मैं वापस आऊंगा'?
इम्तियाज अली की अगली फिल्म, 'मैं वापस आऊंगा', एक रोमांटिक ड्रामा है। इसकी कहानी बंटवारे के दौर पर आधारित है। दिलजीत के अलावा, इस फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।