फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maidaan OTT Release Ajay Devgn sports drama film streaming on amazon prime video details inside

Maidaan OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी के 'मैदान' में उतरे अजय देवगन, दर्शकों का जीत रहे दिल

Wed, 05 Jun 2024 01:29 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 05 Jun 2024 01:29 AM IST
सार

अजय देवगन अभिनीत पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक के साथ दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
Maidaan OTT Release Ajay Devgn sports drama film streaming on amazon prime video details inside
मैदान ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अजय देवगन अभिनीत पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही। हालांकि, यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित इस बायोपिक फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। वहीं, जो लोग सिनेमाघरों में इसका लुत्फ नहीं उठा पाए थे, वह इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार खत्म हो चुका है और 'मैदान' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन

'मैदान' की ओटीटी पर दस्तक 

भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो के ग्राहक अपने डिवाइस पर 'मैदान' देख सकते हैं। 'मैदान' आज से प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इससे पहले 'मैदान' अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ हिंदी ऑडियो में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध थी, लेकिन दर्शक इस फिल्म को तब फ्री में नहीं देख सकते थे, बल्कि इसके लिए उन्हें 349 रुपये चुकाने पड़ते थे। हालांकि, अब दर्शकों को फिल्म का मजा मुफ्त में मिल सकता है।

विज्ञापन


Alien Romulus Trailer: 'एलियन: रोमुलस' का दिलचस्प ट्रेलर जारी, फेडे अल्वारेज की कारीगरी ने फिर बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैदान' का निर्माण-स्टारकास्ट 

जानकारी हो कि फिल्म 'मैदान' 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई। 'मैदान' अमित शर्मा द्वारा निर्देशित है और बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियो द्वारा समर्थित है। फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं और यह फिल्म 1952-1962 के बीच भारत के स्वर्णिम फुटबॉल काल पर केंद्रित है। फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

Kalki 2898 AD: इस दिन प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' पर बड़ा खुलासा करेंगे निर्माता, वीडियो साझा कर बढ़ाया उत्साह

'मैदान' की कहानी 

वहीं, फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो यह गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी की झलक पेश करती है, जिन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया और भारत को बहुत गौरव दिलाया। उनकी जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कोच सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग को श्रद्धांजलि है, जिसमें 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में टीम की जीत को दर्शाया गया है। उस समय टीम में चुन्नी गोस्वामी, पीके बनर्जी, बलराम, फ्रेंको और अरुण घोष जैसे शानदार खिलाड़ी शामिल थे। 'मैदान' फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। वहीं, गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed