{"_id":"49567c32-8629-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"mahi-gill-don-t-like-ahmedabad-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"माही को नहीं पसंद आया अहमदाबाद का ड्राईवर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माही को नहीं पसंद आया अहमदाबाद का ड्राईवर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Mar 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माही 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' जो कि उनकी आने वाली फिल्म है, उसके प्रमोशन के लिये अपनी टीम के साथ जल्द ही अहमदाबाद आने वाली है। हालांकि माही ने इस पर अपने फिल्म के निर्माताओं से ख़ासा अनुरोध किया है। वो चाहती हैं कि अहमदाबाद में उनकी गाड़ी का ड्राईवर एक हैन्डसम सा नौजवान हो।
विज्ञापन
माही के इस अनुरोध की वजह भी बेहद दिलचस्प है। उनका कहना ये है कि उन्हें कई शहरों में जाना है और हर शहर में उन्हें अच्छा ख़ासा लम्बा सफ़र करना पड़ेगा, अब ऐसे वक़्त में अगर एक अच्छे नौजवान ड्राईवर का साथ मिल जायेगा तो सफ़र बेहद दिलचस्प और खूबसूरत हो जाएगा और उनका वक़्त भी जल्दी कट जाएगा।
विज्ञापन
माही की ऐसी गुज़ारिश सुन कर फिल्म के निर्माता ने अहमदाबाद में जो माही की गाडी़ चलने वाला था उससे अपनी फोटो भेजने को कहा। यह फोटो जब निर्माताओं ने माही को दिखाई तो माही ने झट मना कर दिया। माही के हिसाब से वह ड्राईवर दिखने में अच्छा नहीं था।
विज्ञापन
यह बात सुन कर ड्राईवर बहुत आश्चर्यचकित और उदास है। उसका कहना है कि, कोई ड्राइवर में अमिताभ बच्चन को थोड़े ही ढूंढता है। अपने सारे काम छोड़ कर मैंने ये दिन अलग से निकाला था। अब मेरा एक दिन सिर्फ इस वजह से बर्बाद जाएगा की मैं माही के हिसाब से ठीक नहीं दिखता। मुझे ये बात भी समझ नहीं आ रही की ड्राईवर का अच्छा दिखना क्यों ज़रूरी है?