फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahesh Bhatt made shocking revelations that singer Jagjit Singh Had To Pay Bribe To Get His Son Dead Body

Mahesh Bhatt: जगजीत सिंह को अपने बेटे का शव लेने के लिए देनी पड़ी थी रिश्वत, महेश भट्ट ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 07 Feb 2024 04:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 07 Feb 2024 04:00 PM IST
सार

महेश भट्ट ने हाल ही में, प्रसिद्ध गायक जगजीत सिंह के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए, जिन्होंने 1990 में एक कार दुर्घटना में अपने बेटे को खो दिया था। महेश भट्ट ने कहा कि अपने बेटे की मृत्यु के बाद जगजीत सिंह को एक अधिकारी को रिश्वत देनी पड़ी थी।

विज्ञापन
Mahesh Bhatt made shocking revelations that singer Jagjit Singh Had To Pay Bribe To Get His Son Dead Body
महेश भट्ट और जगजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेश भट्ट हिंदी सिनेमा के ऐसे फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही निर्देशक ने कई कलाकारों के करियर में चार चांद भी लगाए हैं। महेश भट्ट लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले फिल्मकारों में से एक हैं। अब हाल ही में, निर्देशक ने खुलासा किया है कि  प्रसिद्ध गायक जगजीत सिंह को अपने बेटे का शव लेने के लिए रिश्वत देना पड़ा था।
विज्ञापन



जगजीत सिंह को देनी पड़ी थी रिश्वत
महेश भट्ट ने हाल ही में, प्रसिद्ध गायक जगजीत सिंह के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए, जिन्होंने 1990 में एक कार दुर्घटना में अपने बेटे को खो दिया था। महेश भट्ट ने कहा कि अपने बेटे की मृत्यु के बाद जगजीत सिंह को एक अधिकारी को रिश्वत देनी पड़ी थी, जिससे गायक को उनके बेटे का शव मिल सके और वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर पाए।  
विज्ञापन


'सारांश' के लिए मिला रेफरेंस प्वाइंट
हाल ही में, एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा, "जब जगजीत सिंह के बेटे की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई, तो उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें अपने बेटे का शव लेने के लिए जूनियर अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ी और तभी उन्हें 'सारांश' के महत्व का एहसास हुआ। कैसे एक आम आदमी अपने ही शव को लेने के लिए कितना संघर्ष करता है। यह फिल्म के लिए एक रेफरेंस प्वाइंट है, उनकी मौत के बाद, जगजीत की पत्नी चित्रा सिंह, जो एक फेमस सिंगर थीं, ने गाना बंद कर दिया। इस कपल की एक बेटी भी थी, जिसकी 2009 में मौत हो गई थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


'सारांश' ने पूरे किए 40 साल
इस बीच, सारांश ने हाल ही में अपनी रिलीज के 40 साल पूरे किए हैं। इसमें अनुपम खेर, रोहिणी हट्टंगड़ी, सोनी राजदान सहित अन्य ने अभिनय किया है। यह फिल्म मुंबई में रहने वाले एक बुजुर्ग जोड़े की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने इकलौते बेटे की मौत से उबरने की कोशिश करते हैं।

Baby John Poster: 'बेबी जॉन' का पोस्टर जारी, खूंखार अंदाज में तेवर दिखाते नजर आए वरुण धवन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed