Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahendra Kapoor Birth Anniversary was an Indian playback singer famous for songs like Mere Desh Ki Dharti

Mahendra Kapoor 91st Birthday : सुनील दत्त-अशोक कुमार की आवाज थे महेंद्र कपूर, इनके बिना अधूरा आजादी का जश्न

Thu, 09 Jan 2025 07:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 09 Jan 2025 07:00 AM IST
सार

जिस प्लेबैक सिंगर के बिना अधूरा है आजादी का जश्न, जिन्होंने फिल्मों में कई अभिनेताओं को अपनी आवाज दी। धीरे-धीरे बोल कोई सुन न ले सुन न ले, मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती जैसे कई प्रसिद्ध गानों ने सभी के दिलों में खास जगह बना चुके मशहूर गायक महेंद्र कपूर की आज जयंती है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

विज्ञापन
Mahendra Kapoor Birth Anniversary was an Indian playback singer famous for songs like Mere Desh Ki Dharti
दिवंगत सिंगर महेंद्र कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक नेशनल, चार फिल्मफेयर और 20 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके महेंद्र कपूर ने सिंगिंग की दुनिया में 4 दशकों तक राज किया। मोहम्मद रफी को वह अपना गुरु मानते थे। महेंद्र कपूर, देश के ऐसे दिग्गज फनकार थे, जिनकी आवाज का जादू आज भी लोगों के दिलों में बरकरार है। आइए आज उनकी जयंती पर उनसे जुड़ी कई बातें जानते हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मोहम्मद रफी को मानते थे अपना गुरु
'तुम अगर साथ देने का वादा करो' और 'नीले गगन के तले' गाने 50 सालों बाद भी लोगों के दिलो-दिमाग में बसे हुए हैं। साल 1967 में आई फिल्म 'हमराज' के इन दोनों को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्र, देश के ऐसे दिग्गज फनकार थे, जिनकी आवाज मोहम्मद रफी से मिलती थी। इतना ही नहीं बल्कि महेंद्र कपूर को मोहम्मद रफी के रिप्लेटसमेंट के तौर पर ही इंडस्ट्री में आने का मौका मिला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिग्गजों ने चमकाई थी महेंद्र कपूर की किसमत
साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'आधा है चंद्रमा आधी है रात' में प्लेबैक सिंगर के तौर पर गाने का मौका मिला। जब बीआर चोपड़ा और मोहम्मद रफी के बीच किसी बात को लेकर तनातनी हो गई, जिसका फायदा महेंद्र कपूर को मिला। साल 1963 में बीआर चोपड़ा की फिल्म गुमराह में महेंद्र कपूर ने कई गाने गाए। इस फिल्म का एक गाना 'चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएं हम दोनों' 60 सालों बाद भी खूब सुना जाता है। यहीं से महेंद्र कपूर और बीआर चोपड़ा की जुगलबंदी शुरू हो गई। इसके बाद बीआर चोपड़ा ने महेंद्र कपूर से एक के बाद कई सुपरहिट गाने गवाए। 
विज्ञापन

100 से अधिक गाने गाए?
साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'हमराज' के गाने सुपरहिट रहे। महेंद्र कपूर ने अपने करियर में 100 से भी ज्यादा गानों को अवाज दी है। साथ ही हिंदी के अलावा दूसरी रीजनल भाषाओं में भी महेंद्र कपूर का जादू खूब सर चढ़कर बोला।

महेंद्र कपूर के मशहूर गाने
मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती, चलो इक बार फिर से अजनबी बन जाएं हम दोनों, नीले गगन के तले, धरती का प्यार पले, और नहीं बस और नहीं गम के प्यारे और नहीं, तुम अगर साथ देने का वादा करो मैं यूंही मस्त नगमे लुटाता रहूं, है प्रीत जहां की रीत सदा मैं गीत वहां के गाता हूं, जिसके सपने हमें रोज आते रहे दिल लुभाते रहे, धीरे-धीरे बोल कोई सुन न ले, सुन न ले कोई सुन न ले

महेंद्र कपूर का जन्म-मृत्यु
9 जनवरी 1934 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे महेंद्र कपूर कम उम्र में ही मुंबई आ गए थे। यहां पर उन्होंने पंडित हुसनलाल, जगन्नाथ बुआ से क्लासिकल संगीत की ट्रेनिंग ली। महेंद्र ने अपने सुरों को निखारा और मर्फी ऑल इंडिया सिंगिग कॉम्टीशन में हिस्सा लिया और उन्हें जीत हासिल हुई। 74 साल की उम्र में 27 सितम्बर 2008 को महेंद्र कपूर का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed