फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahavatar director amar kaushik reveals his future plan and talk about maddock horror comedy universe

रोमांटिक फिल्म बनाना चाहते हैं अमर कौशिक, हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को लेकर कही यह बात, बोले- 'अभी तो 80 साल...'

Mon, 27 Oct 2025 03:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 27 Oct 2025 03:11 PM IST
सार

Amar Kaushik: अमर कौशिक ने अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में खुलकर बताया। इसके साथ ही निर्देशक ने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को लेकर कही खास बात।

विज्ञापन
Mahavatar director amar kaushik reveals his future plan and talk about maddock horror comedy universe
अमर कौशिक - फोटो : PTI

विस्तार

फिल्म 'स्त्री', 'भेड़िया', 'स्त्री 2' और 'बाला' जैसी फिल्मों के निर्देशक अमर कौशिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आगामी फिल्मों को लेकर कई खुलासे किए। इसके साथ ही अमर ने 'महावतार' और 'मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स' को लेकर भी कई बाते बताईं। 
विज्ञापन

अमर कौशिक का बयान
पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक अमर कौशिक ने अपनी फिल्मों को लेकर कहा, "मैं 'महावतार' पर काम कर रहा हूं। मैंने 'बाला' का निर्देशन किया है। मैं बाकी फिल्मों का निर्माण भी कर रहा हूं। लेकिन मैं (हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स) की दुनिया को नहीं छोड़ सकता क्योंकि लोगों ने इसे बहुत प्यार दिया है। मैं उस जिम्मेदारी को नजर अंदाज नहीं कर सकता। एक निर्देशक के तौर पर, मैं बहुत कुछ करना चाहता हूं, लेकिन मैं इस दुनिया को नहीं छोड़ सकता। मुझे इसे सुरक्षित रखना है। मैं रोमांटिक ड्रामा फिल्में भी बनाना चाहता हूं। इस फिल्म इंडस्ट्री में आठ साल हो गए हैं, मैं 80 साल की उम्र तक काम करते रहना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर कौशिक के बारे में
अमर कौशिक एक भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं। उन्हें मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'स्त्री 2' के साथ-साथ फिल्म बाला का निर्देशन किया है। अमर ने 2008 में आमिर पर राज कुमार गुप्ता के सहायक निर्देशक के रूप में काम करते हुए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बहरहाल, अमर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'महावतार' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'मिशन कश्मीर' के 25 साल पूरे, विधु विनोद चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो; ऋतिक और संजय दत्त को लेकर यह बोले फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed