फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maharani web series release on sony liv: huma qureshi maharani series based on first female cm of bihar

Maharani Release Time: जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं 'महारानी', राबड़ी देवी पर आधारित है हुमा कुरैशी की फिल्म

Thu, 27 May 2021 01:26 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 27 May 2021 01:26 PM IST
सार

लॉकडाउन के चलते इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म का खूब दबदबा है। सीरीज के साथ-साथ फिल्में भी ऑनलाइन रिलीज की जा रही हैं। वहीं हर हफ्ते दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलता है। इस शुक्रवार यानी 28 मई को हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज 'महारानी' रिलीज होने जा रही है जो कि सत्य घटनाओं पर आधारित एक कहानी है। 

विज्ञापन
Maharani web series release on sony liv: huma qureshi maharani series based on first female cm of bihar
महारानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोनावायरस का प्रभाव मनोरंजन जगत पर काफी हद तक देखने को मिला है। लॉकडाउन के चलते कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है तो सिनेमाघरों के बंद होने के कारण कई की रिलीज टल चुकी है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स काफी कारगर साबित हो रहे हैं। किसी भी तरह का कंटेट आप देखना चाहते हैं तो आपके लिए सीधा रास्ता है ओटीटी। वहां आपको सस्पेंस, कॉमेडी, थ्रिल, ड्रामा एक क्लिक करते ही आसानी से मिल जाएगा। वेब सीरीज के साथ-साथ अब फिल्में भी ओटीटी पर ही स्ट्रीम की जा रही हैं। हर हफ्ते दर्शक नई कहानियों से रूबरू होते हैं। इस हफ्ते लाइन में एक और धमाकेदार सीरीज है जो जल्द ही रिलीज होने जा रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज महारानी की। आइए बताते हैं यह सीरीज को आप कब, कैसे और कहां देख सकेंगे।

विज्ञापन


कब, कहां और कैसे देख सकते हैं फिल्म

  • वेब सीरीज 'महारानी' 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस सीरीज में लीड रोल में हुमा कुरैशी, सोहम शाह, अमित सियाल हैं। इसका निर्देशक करण शर्मा ने किया है। ये सीरीज एक पॉलिटिकल ड्रामा बेस्ड है।
  • विज्ञापन
  • इसका प्रसारण शुक्रवार यानी 28 मई को सोनी लिव (SonyLiv) एप पर किया जाएगा। जिसके लिए पहले आपको एप पर लॉग-इन करना होगा, उसके बाद ही आप इस सीरीज का लुत्फ उठा सकेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह वेब सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री (राबड़ी देवी) के जीवन को दर्शाती है। सीरीज में राबड़ी के किरदार का नाम रानी रखा गया है जो हुमा कुरैशी निभा रही हैं।

Maharani web series release on sony liv: huma qureshi maharani series based on first female cm of bihar
महारानी - फोटो : Instagram

सीरीज की कहनी कुछ इस तरह है कि रानी (हुमा) एक गृहिणी हैं और उनके पति बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उनके मुख्यमंत्री पति राजनीति में व्यस्त हैं और वह अपने तीनों बच्चों की देखभाल करती हैं और घर का सारा काम अकेले ही संभालती हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उनके पति ने सीएम पद से इस्तीफा देने का फैसला किया और साथ ही घोषणा कर दी कि अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी होंगी। पहले तो वह घबरा जाती हैं और इनकार कर देती हैं लेकिन बाद में सीएम पद की शपथ लेने के लिए राजी हो जाती हैं। इस सीरीज की पूरी कहानी जानने व समझने के लिए आपको सोनी लिव एप पर जाकर देखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed