Maharani Release Time: जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं 'महारानी', राबड़ी देवी पर आधारित है हुमा कुरैशी की फिल्म
लॉकडाउन के चलते इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म का खूब दबदबा है। सीरीज के साथ-साथ फिल्में भी ऑनलाइन रिलीज की जा रही हैं। वहीं हर हफ्ते दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलता है। इस शुक्रवार यानी 28 मई को हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज 'महारानी' रिलीज होने जा रही है जो कि सत्य घटनाओं पर आधारित एक कहानी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोनावायरस का प्रभाव मनोरंजन जगत पर काफी हद तक देखने को मिला है। लॉकडाउन के चलते कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है तो सिनेमाघरों के बंद होने के कारण कई की रिलीज टल चुकी है। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स काफी कारगर साबित हो रहे हैं। किसी भी तरह का कंटेट आप देखना चाहते हैं तो आपके लिए सीधा रास्ता है ओटीटी। वहां आपको सस्पेंस, कॉमेडी, थ्रिल, ड्रामा एक क्लिक करते ही आसानी से मिल जाएगा। वेब सीरीज के साथ-साथ अब फिल्में भी ओटीटी पर ही स्ट्रीम की जा रही हैं। हर हफ्ते दर्शक नई कहानियों से रूबरू होते हैं। इस हफ्ते लाइन में एक और धमाकेदार सीरीज है जो जल्द ही रिलीज होने जा रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज महारानी की। आइए बताते हैं यह सीरीज को आप कब, कैसे और कहां देख सकेंगे।
कब, कहां और कैसे देख सकते हैं फिल्म
- वेब सीरीज 'महारानी' 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस सीरीज में लीड रोल में हुमा कुरैशी, सोहम शाह, अमित सियाल हैं। इसका निर्देशक करण शर्मा ने किया है। ये सीरीज एक पॉलिटिकल ड्रामा बेस्ड है।
- इसका प्रसारण शुक्रवार यानी 28 मई को सोनी लिव (SonyLiv) एप पर किया जाएगा। जिसके लिए पहले आपको एप पर लॉग-इन करना होगा, उसके बाद ही आप इस सीरीज का लुत्फ उठा सकेंगे।
- यह वेब सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री (राबड़ी देवी) के जीवन को दर्शाती है। सीरीज में राबड़ी के किरदार का नाम रानी रखा गया है जो हुमा कुरैशी निभा रही हैं।
सीरीज की कहनी कुछ इस तरह है कि रानी (हुमा) एक गृहिणी हैं और उनके पति बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उनके मुख्यमंत्री पति राजनीति में व्यस्त हैं और वह अपने तीनों बच्चों की देखभाल करती हैं और घर का सारा काम अकेले ही संभालती हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उनके पति ने सीएम पद से इस्तीफा देने का फैसला किया और साथ ही घोषणा कर दी कि अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी होंगी। पहले तो वह घबरा जाती हैं और इनकार कर देती हैं लेकिन बाद में सीएम पद की शपथ लेने के लिए राजी हो जाती हैं। इस सीरीज की पूरी कहानी जानने व समझने के लिए आपको सोनी लिव एप पर जाकर देखना होगा।