फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mahabharata ancient indian epic sets for UK premiere at London Barbican Theatre based on 2 parts karma dharma

Mahabharata: लंदन के बार्बिकन थिएटर में होगा 'महाभारत' का यूके प्रीमियर, दो भाग में दिखाया जाएगा महाकाव्य

Tue, 25 Jul 2023 12:13 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 25 Jul 2023 12:13 AM IST
सार

महाभारत का मंच रूपांतरण इस शरद ऋतु में लंदन के बार्बिकन थिएटर में अपना यूके प्रीमियर करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Mahabharata ancient indian epic sets for UK premiere at London Barbican Theatre based on 2 parts karma dharma
बार्बिकन थिएटर - फोटो : Social media

विस्तार

प्राचीन भारतीय महाकाव्य 'महाभारत' के एक नए मंच रूपांतरण पर काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महाभारत का मंच रूपांतरण इस शरद ऋतु में लंदन के बार्बिकन थिएटर में अपना यूके प्रीमियर करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Trending Videos

'महाभारत' का वर्ल्ड प्रीमियर
यह पाठ एक विनाशकारी पारिवारिक झगड़े का अनुसरण करती है और गहन दार्शनिक और आध्यात्मिक विचारों की खोज करती है। यह कनाडा के व्हाई नॉट थिएटर से है और मार्च में कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में द शॉ फेस्टिवल थिएटर में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।

Songs Copyright: 'शादी में गाने बजाना कॉपीराइट कानून का उल्लंघन नहीं', रॉयल्टी लेने वालों को सरकार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्म और धर्म की कहानी
इसे दो भागों में प्रस्तुत किया गया है, जिसे कहानीकार मरियम फर्नांडीस ने सुनाया। पहले भाग 'कर्म' में प्रतिद्वंद्वी पांडव और कौरव कुलों की मूल कहानी है। वहीं दूसरे भाग 'धर्म' यानी युद्ध कैसे ग्रह को नष्ट कर देता है और बचे हुए लोगों को पुनर्निर्माण के लिए छोड़ दिया जाता है, इस पर आधारित है।

RARKPK: बरेली का झुमका देखने चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे रणवीर सिंह, शहर में हल्ला हुआ रणबीर-आलिया आए हैं...

विज्ञापन

'महाभारत' के कलाकार
'महाभारत' का प्रदर्शन चार महाद्वीपों की एक कंपनी के जरिए किया गया है, जो सभी दक्षिण एशियाई प्रवासी हैं। कलाकारों में यूके स्थित कलाकार अजय छाबड़ा, नील डिसूजा, डैरेन कुप्पन, गोल्डी नोटे और शकुंतला रमानी शामिल हैं, जिनके साथ कनाडाई और अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकार शॉन अहमद, जे इमैनुएल, फर्नांडीस, नवतेज संधू, अनाका महाराज-संधू शामिल हैं। यह रूपांतरण व्हाई नॉट थिएटर के संस्थापक कलात्मक निर्देशक रवि जैन के जरिए किया गया है, जो निर्देशन भी करते हैं। सह-कलात्मक निर्देशक फर्नांडीस ने कैरोल सत्यमूर्ति की "महाभारत: ए मॉडर्न रीटेलिंग" की कविता का उपयोग किया है। दर्शक 'महाभारत' का मंचीय रूपांतरण एक अक्तूबर से सात अक्तूबर तक देख सकते हैं।

Vivek Agnihotri: 'ओपेनहाइमर' को कश्मीरियों से मिला प्यार, अब विवेक भी कश्मीर में रिलीज करेंगे 'द वैक्सीन वॉर'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed