फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Made in Heaven Season 2 official trailer Release date out Zoya Akhtar shared a string of posters of actors

Made in Heaven 2: इस दिन रिलीज होगा मेड इन हेवन 2 का ट्रेलर, जोया अख्तर ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Mon, 31 Jul 2023 02:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Jul 2023 02:28 PM IST
सार

इस शो की निर्माता जोया अख्तर ने शोभिता धुलिपाला, कल्कि केकलां, जिम सर्भ और मोना सिंह के पोस्टर्स साझा किए हैं। पोस्टर्स के साथ ही ट्रेलर लॉन्च की तारीख भी बताई गई है। 

विज्ञापन
Made in Heaven Season 2 official trailer Release date out Zoya Akhtar shared a string of posters of actors
कल्कि केकलां-मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2019 में आई वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ दर्शकों को खूब पसंद आई। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन चर्चा में है। हाल ही में जोया अख्तर ने अपनी इस चर्चित सीरीज के दूसरे पार्ट के ट्रेलर लॉन्च की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। जोया ने सितारों के लुक के पोस्टर्स की सीरीज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की है। 

विज्ञापन

Bigg Boss Ott 2: अभिषेक मल्हान ने जिया को घुटने पर बैठकर पहनाई रिंग, दोनों का रोमांस देख घरवालों के उड़े होश
विज्ञापन


इस दिन आएगा ट्रेलर
इस शो की निर्माता जोया अख्तर ने शोभिता धुलिपाला, कल्कि केकलां, जिम सर्भ और मोना सिंह के पोस्टर्स साझा किए हैं। पोस्टर्स के साथ ही ट्रेलर लॉन्च की तारीख भी बताई गई है। सीरीज का ट्रेलर कल यानी 1 अगस्त 2023 को लॉन्च होगा। आपको बता दें कि इस सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। ‘मेड इन हेवन सीजन 2’  वेब सीरीज 10 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar)



यह है शो की कहानी
बता दें कि इस शो के पहले सीजन में शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सर्भ और कल्कि केकलां जैसे सितारे नजर आए थे। इस वेब सीरीज का कंटेंट दर्शकों को खूब पसंद आया था। यह सीजन न सिर्फ सुपरहिट रही थी, बल्कि इसे एम्मी अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिल चुका है। बता दें कि 'मेड इन हैवन' दिल्ली के एक वेडिंग प्लानर की कहानी पर आधारित है। सीरीज में भारतीय शादी की पृष्ठभूमि पर आधारित परंपराओं और मॉडर्न आकांक्षाओं के टकराव को पेश किया गया है।
Gadar 2: डायरेक्टर ने हैंडपंप उखाड़ने वाले सीन पर की बात, कहा- मैं तो अमरीश पुरी पर बिल्डिंग गिराना चाहता था

यूजर्स दे रहे बधाई
बता दें कि इस सीरीज में सात एपिसोड होंगे। जोया अख्तर के पोस्ट पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रतिभाशाली लोगों को एक मंच देने के लिए आपकी तारीफ होनी चाहिए जोया। आप कास्ट का चुनाव हमेशा शानदार तरीके से करती हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सभी सितारे शानदार लग रहे हैं। सीरीज देखने के लिए हम इंतजार में हैं।'
ahul Mahajan: शादी के पांच साल बाद जुदा होंगी राहुल-नताल्या की राहें? तलाक की खबरें आईं सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed