फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rahul Mahajan Heads For third Divorce Parts Ways With Natalya Ilina After 5 Years of Marriage read

Rahul Mahajan: शादी के पांच साल बाद जुदा होंगी राहुल-नताल्या की राहें? तलाक की खबरें आईं सामने

Mon, 31 Jul 2023 12:59 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 31 Jul 2023 12:59 PM IST
सार

राहुल महाजन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच खबर है कि राहुल अपनी तीसरी पत्नी नताल्या इलीना से तलाक लेने वाले हैं। 

विज्ञापन
Rahul Mahajan Heads For third Divorce Parts Ways With Natalya Ilina After 5 Years of Marriage read
राहुल महाजन,नताल्या इलीना - फोटो : instagram/therahulmahajan

विस्तार

पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके राहुल महाजन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच खबर है कि राहुल अपनी तीसरी पत्नी नताल्या इलीना से तलाक लेने वाले हैं। जी हां कथित तौर पर कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी पांच साल के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। मगर अभी तक इस संबंध में कपल ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया है कि उन्होंने पिछले साल तलाक के लिए अर्जी दी थी।

विज्ञापन

Rahul Mahajan Heads For third Divorce Parts Ways With Natalya Ilina After 5 Years of Marriage read
राहुल महाजन पत्नी नताल्या के साथ - फोटो : social media

रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत से ही दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं था। इसके बावजूद भी दोनों ने अपनी शादी को बनाए रखने की पूरी कोशिश की। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि कपल का तलाक फाइनल हो गया है या यह अभी इसपर कार्रवाई चल रही है। गौरतलब है कि नताल्या राहुल की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2006-2008 में  श्वेता सिंह से शादी रचाई थी। इसके बाद एक रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' के दौरान राहुल की मुलाकात डिंपी गांगुली से हुई। दोनों ने 2010 में शादी की और 2015 में तलाक ले लिया। दो शादियां टूटने के बाद उन्होंने कजाकिस्तानी मॉडल नताल्या से शादी रचाई, लेकिन अब उनकी तीसरी शादी टूटने की भी खबरें सामने आ रही हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rahul Mahajan Heads For third Divorce Parts Ways With Natalya Ilina After 5 Years of Marriage read
राहुल महाजन - फोटो : amar ujala

राहुल के एक करीबी दोस्त ने बताया कि अपने तीसरे तलाक के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'वह बिल्कुल टूट गए थे। अब वह ठीक हैं। वह फिर से सब अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं थी। अब, वह प्यार पाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी फैसला किया है अपने पिछले अनुभवों के कारण अपने निजी जीवन के बारे में बात नहीं करेंगे।'

विज्ञापन

Rahul Mahajan Heads For third Divorce Parts Ways With Natalya Ilina After 5 Years of Marriage read
राहुल महाजन

वहीं इस पूरे मामले पर राहुल से जब बात करने की कोशिश की गई तब उन्होंने न तो रिपोर्ट का खंडन किया और न ही इस खबर पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा, "मैं अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखना चाहता हूं। मैं किसी भी चीज पर कमेंट नहीं करना चाहूंगा। मेरी निजी जिंदगी में क्या हो रहा है, इस पर मैं अपने दोस्तों से भी चर्चा नहीं करता हूं।" हालांकि उन्होंने आगे कहा, "वैसे, मैं अच्छा कर रहा हूं।" वहीं नताल्या ने भी इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

यह भी पढ़ें- Gadar 2: डायरेक्टर ने हैंडपंप उखाड़ने वाले सीन पर की बात, कहा- मैं तो अमरीश पुरी पर बिल्डिंग गिराना चाहता था

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed