फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   M s dhoni sakshi production film lets get married movie trailer out fans shower love film will release in july

LGM Trailer Out: एमएस धोनी के प्रोडक्शन की फिल्म लेट्स गेट मैरिड का ट्रेलर आउट, सिनेमाघरों में जल्द देगी दस्तक

Tue, 11 Jul 2023 03:36 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 11 Jul 2023 03:36 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी नई फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन
M s dhoni sakshi production film lets get married movie trailer out fans shower love film will release in july
फिल्म 'एलजीएम' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी नई फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो काफी दिलचस्प है। धोनी ने 10 जुलाई को चेन्नै में फिल्म का ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च किया था। यह एक तमिल फिल्म है, जिसे रमेश थमिलामानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना लीड रोल में हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन


लेट्स गेट मैरिड की क्या कहानी होगी, इसकी झलक ट्रेलर से मिल रही है। कहानी गौतम की है, जो मीरा से बेशुमार प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन साथ ही वह मां के साथ रहना चाहता है। लेकिन मीरा इससे सहमत नहीं है। इस वजह से गौतम कुर्ग के लिए ट्रिप प्लान करता है, ताकि मां के साथ उसकी होने वाली पत्नी मीरा का भी बॉन्ड मजबूत हो सके।
विज्ञापन


'लेट्स गेट मैरिड' 31 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। महेंद्र सिंह धोनी अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। अप्रैल 2023 में जब उन्होंने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, तो कहा था कि यह लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट ले आएगी। 'एलजीएम' एक फैमिली एंटरटेनर है, जो हर किसी को पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  'आ रही है वो...एक बार फिर चंदेरी में फैलेगा आतंक',  स्त्री 2 का खतरनाक टीजर रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed