फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Stree 2 Teaser release shraddha kapoor rajkummar rao horror film release in august

Stree 2 Teaser: 'आ रही है वो...एक बार फिर चंदेरी में फैलेगा आतंक',  स्त्री 2 का खतरनाक टीजर रिलीज

Tue, 11 Jul 2023 03:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 11 Jul 2023 03:05 PM IST
सार

स्त्री 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो कि डरावना नजर आ रहा है। राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Stree 2 Teaser release shraddha kapoor rajkummar rao horror film release in august
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी दोनों का तड़का लगाया गया था। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी ने भी कॉमेडी का भरपूर डोज दिया था। इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने स्त्री 2 की घोषणा की थी। आज (मंगलवार) को स्त्री 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो कि डरावना नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


कैसा है टीजर
राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर करते हुए कैप्शन में अभिनेता ने लिखा-  'एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक...स्त्री 2 की शूटिंग शुरू हो गई है...वो आ रही है- अगस्त 2024 को।'  'स्त्री 2' में इस बार भी राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के शहर चंदेरी में हो रही है। हाल ही में श्रद्धा कपूर शूटिंग पर जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इतना ही नहीं इंस्टा स्टोरी में भी उन्होंने चंदेरी जाने की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Jimmy Shergill: शुभ मुहूर्त आ गया है! जिम्मी शेरगिल ने मजेदार अंदाज में किया 'चूना' की रिलीज डेट का एलान

वर्कफ्रंट
बता दें कि स्त्री फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं 'स्त्री 2' के टीजर ने फैंस का एक्साइटमेंट थोड़ा बढ़ा जरूर दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थीं। इस फिल्म को ठीक रेस्पांस मिला था। राजकुमार राव की बात करें तो वो आखिरी बार 'भीड़' में नजर आए थे, जो कि 24 मार्च, 2023 को रिलीज हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed