Aayush Sharma: आयुष शर्मा को इंडस्ट्री में पूरे हुए पांच साल, अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर सलमान को कहा धन्यवाद
आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ पलों का एक वीडियो साझा किया है। यह फिल्म जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में वरीना हुसैन अहम किरदार में नजर आई थीं।
विस्तार
Mera Piya Ghar Aaya: सनी लियोनी ने माधुरी दीक्षित को दिया ट्रिब्यूट, मेरा पिया घर आया 2.0 गाने का टीजर जारी
अभिनेता ने साझा किया पोस्ट
आयुष शर्मा ने कहा, 'मैंने आज इंडस्ट्री में पांच साल पूरे कर लिए हैं, 5 अक्टूबर 2018 को लवयात्री रिलीज हुई और वाह क्या यात्रा रही है। किसी ने सच ही कहा है कि आपकी पहली फिल्म हमेशा खास होती है, हिट और फ्लॉप तो होते रहेंगे, लेकिन पहली फिल्म में काम करने की भावना से करीब कुछ भी नहीं है। पहली बार कैमरे का सामना करने से लेकर शुक्रवार को थिएटर से पहली प्रतिक्रिया का इंतजार करने की घबराहट, इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। एक फ्लैट फुट डांसर होने से लेकर वैभवी मर्चेंट से पहली बार गरबा सीखने तक।'
जब सलमान से डरकर सलमा आंटी के पास पहुंचे थे विवेक
सलमान खान का किया शुक्रिया
उन्होंने आगे लिखा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि लवयात्री को इतना प्यार देने और मुझे खुद को बड़े पर्दे पर देखने के सपने को पूरा करने का मौका देने के लिए आप सभी को धन्यवाद।' इसके साथ ही आयुष शर्मा ने सलमान खान का उनपर भरोसा करने के लिए शुक्रिया अदा किया। अभिनेता ने सलमान को टैग कर लिखा, 'हमारे सपनों को पूरा करने के लिए तीन नए लोगों पर भरोसा करने के लिए सलमान खान को बहुत-बहुत धन्यवाद।'
अर्पिता खान ने साझा की स्टोरी
वहीं, सलमान खान की बहन और आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'इंडस्ट्री में 5 मेहनती, दृढ़निश्चयी, प्रतिभाशाली साल पूरे करने पर बधाई। ऐसा लगता है जैसे कल ही आपने अपने सपनों को हासिल करने के लिए यह सफर शुरू किया था, 50 साल और।'