फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lok Sabha Election Voting paresh Rawal cast his vote says There should be provisions for those who do not vote

Lok Sabha Election Voting: वोट न डालने वालों पर बिफरे परेश रावल, कहा- ऐसे लोगों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए

Mon, 20 May 2024 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 20 May 2024 10:22 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। आज देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदाता अपना वोट डालेंगे। इसी क्रम में परेश रावल ने भी अपना वोट डाला है और फैंस से मतदान करने की अपील भी की है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Voting paresh Rawal cast his vote says There should be provisions for those who do not vote
परेश रावल - फोटो : ANI

विस्तार

अभिनेता परेश रावल अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अब तक कई कॉमेडी फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाए हैं। इन्हीं में से एक 'हेरा फेरी' और 'वेलकम फ्रेंचाइजी' की फिल्में भी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। आज देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर मतदाता अपना वोट डालेंगे। इसी क्रम में परेश रावल ने भी अपना वोट डाला है और फैंस से मतदान करने की अपील भी की है।
विज्ञापन


वोट न देने वालों पर भड़के परेश रावल
वोट डालने के बाद परेश रावल ने मीडिया से बातचीत की और मतदान न करने वालों पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। अभिनेता ने कहा, "लोगों को सरकार से शिकायत होती है कि वह कुछ नहीं कर रही है। अब आपकी बारी है कि आप अपना वोट उसे दें, जिसने आपके हित में काम किया है। अगर आप वोट नहीं करोगे तो उसके लिए आप जिम्मेदार हैं, उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


परेश रावल ने कहा कि मतदान है जरूरी
अभिनेता ने आगे कहा, "वोट न देने वालों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए, जैसे टैक्स में बढ़ोतरी या कोई और सजा होनी चाहिए। ऐसे लोगों को छोड़ना नहीं चाहिए और एक्शन लेकर हम सभी तक यह संदेश पहुंचा सकते हैं कि वोट देना सिर्फ अधिकार ही नहीं है बल्कि जरूरी भी है।" अभिनेता के फैंस उनकी इस बात से सहमत हैं और इस वायरल वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, "परेश रावल एकदम ठीक कह रहे हैं। अपना वोट देकर सभी को अपनी पार्टी का समर्थन करना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बाद में सभी सरकार को गाली देते हैं, जबकि वोट देने के वक्त गायब ही रहते हैं।" एक और यूजर ने तंज करते हुए लिखा, "परेश रावल अपनी पार्टी को जिताना चाहते हैं, इसलिए सबसे वोट डालने की अपील कर रहे हैं, सर आपके ज्ञान की किसी को जरूरत नहीं है।"

Varun-Kavish: वरुण धवन के दोस्त हैं 'कभी खुशी कभी गम' के 'लड्डू', ऐसे हुई थी दोनों की दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed