फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   LIVE UPDATES OF SRIDEVI DEATH FROM POSTMORTEM IN DUBAI TO FUNERAL IN MUMBAI

बाथटब में डूबने से हुई श्रीदेवी की मौत, पार्थिव शरीर भारत आने में अभी और देरी

Tue, 27 Feb 2018 04:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 04:33 AM IST
विज्ञापन
LIVE UPDATES OF SRIDEVI DEATH FROM POSTMORTEM IN DUBAI TO FUNERAL IN MUMBAI
Sridevi

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत बेहोश होकर होटल के बाथटब में अचानक गिरकर डूबने से हुई। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर में अल्कोहल के अंश मिले हैं। 

विज्ञापन


दुबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि संदिग्ध होने के कारण अब इस मामले को दुबई के सरकारी वकील को सौंप दिया गया है। सरकारी वकील इस तरह के मामलों में नियमित कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बाद ही परिजनों को शव सौंपता है।
विज्ञापन

 
गल्फ न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 54 वर्षीय अभिनेत्री अचेत होकर बाथ टब में गिरीं और डूब गईं। इसके ट्विटर हैंडल में यूएई सरकार की फोरेंसिक रिपोर्ट की प्रति भी दिखाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के मुताबिक मौत का कारण अचानक डूबना है। रिपोर्ट में यूएई के स्वास्थ्य मंत्रालय और दुबई स्थित प्रिवेंटिव मेडिसिन के निदेशक डॉ. समी वाडी की मुहर भी लगी हुई है। रिपोर्ट में अभिनेत्री का पूरा नाम ‘श्रीदेवी बोनी कपूर अयप्पन’, उनका पासपोर्ट नंबर, घटना की तारीख और मृत्यु का कारण दर्ज है। 

गल्फ न्यूज ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, ‘दुर्घटना से जुड़ीं परिस्थितियां तय करने के लिए जांच अभी जारी है क्योंकि फोरेंसिक रिपोर्ट में सिर्फ उनकी डूबकर हुई मौत का जिक्र किया गया है।’ 

अखबार के मुताबिक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लेपन के लिए भेजा गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि श्रीदेवी किस वजह से बेहोश हो गईं और क्या शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से ही उनकी मौत हुई। 

बता दें कि श्रीदेवी का शनिवार की रात दुबई के एक होटल के बाथरूम में निधन हो गया था, जब वह अपने पति के साथ डिनर पर जाने के लिए तैयार हो रही थीं। 
 

इस वजह से शव सौंपने में अभी और देरी 

LIVE UPDATES OF SRIDEVI DEATH FROM POSTMORTEM IN DUBAI TO FUNERAL IN MUMBAI

फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट ने श्रीदेवी की मौत के रहस्य को और गहरा कर दिया है। पूरे परिवार को अब सरकारी वकील की इजाजत का इंतजार है। दुबई पुलिस इस मामले में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का भी बयान लेगी क्योंकि हादसे के वक्त वह कमरे में थे। नए सिरे से जांच प्रक्रिया को देखते हुए समझा जाता है कि परिजनों को अब मंगलवार को ही शव सौंपा जा सकेगा। 

अनिल कपूर के घर सितारों का तांता 
मुंबई में बोनी कपूर के छोटे भाई और अभिनेता अनिल कपूर के घर सोमवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दिनभर फिल्मी सितारों का आना-जाना लगा रहा। इनमें फराह खान, फरहान अख्तर, तब्बू, सरोज खान, रेखा, रानी मुखर्जी, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और अनुपम खेर आदि शामिल रहे। अपनी प्रिय अभिनेत्री को श्रद्धांजलि देने कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से भी हजारों प्रशंसक वहां पहुंचे। 

व्हिटनी ह्यूस्टन और श्रीदेवी की एक जैसी मौत
व्हिटनी ह्यूस्टन-इसे शायद नियति का संयोग ही कहेंगे कि 1963 में श्रीदेवी (13 अगस्त) से महज चार दिन पहले 9 अगस्त को जन्मीं व्हिटनी ह्यूस्टन की मौत भी होटल के कमरे में नशे में बाथटब में डूबने से हुई थी। नियति का एक दुर्योग यह रहा कि दोनों सुपर सितारों की मौत फरवरी में ही हुई। श्रीदेवी ने जहां 24 फरवरी को अंतिम सांस ली, वहीं अमेरिकी पॉप सुपर सितारा ने 11 फरवरी (2012) को दुनिया को अलविदा कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed