फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Legendary Singer Kishore Kumar House In Khandwa To Not To Be Demolished

नहीं चलेगा किशोर कुमार के घर पर बुलडोजर, मिला स्टे

Sat, 15 Jul 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 15 Jul 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Legendary Singer Kishore Kumar House In Khandwa To Not To Be Demolished
किशोर कुमार
मध्य प्रदेश के खंडवा में स्थित मशहूर गायक किशोर कुमार के पुश्तैनी घर को ढहाने पर रोक लगा दी गई है। खंडवा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने कुछ दिन पहले ये नोटिस उनके दो मंजिला मकान पर चिपकाया था।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते वक्त खंडवा के कलेक्टर ने कहा, 'किशोर कुमार के घर के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसलिए अभी इस घर को ढहाने पर रोक लगा दी गई है।' इससे पहले घर की जर्जर हालत देखते हुए कॉर्पोरेशन ने इसे ढहाने का फैसला लिया था। उनका कहना था कि किसी को नुकसान न पहुंचे इसलिए इसको खाली करना जरूरी है। 'अगर इसमें रह रहे लोग घर खाली करने से मना करते हैं तो कॉर्पोरेशन जबरदस्ती इसको खाली कराएगी।' बता दें कि ये वही घर है जहां सुरों के सरताज किशोर कुमार ने अपने भाइयों अनूप और अशोक के साथ अपना बचपन बिताया था।
विज्ञापन


अनूप के बेटे अर्जुन कुमार ने इस नोटिस पर कहा था, 'ऐसा ही नोटिस पिछले साल और 2013 में भी चिपकाया गया था। मैं मानता हूं कि घर जर्जर हालत में है लेकिन ये किसी के लिए खतरा नहीं है। वैसे भी हमारी मर्जी के बगैर वो इस घर को नहीं गिरा सकते हैं।' किशोर कुमार के घर को म्यूजियम में तब्दील करने का जिक्र भी बार-बार आता रहा है लेकिन ये कभी सफल नहीं हो पाया। हो सकता है कि अब इस घर की मरम्मत करा इसे म्यूजियम में तब्दील कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed