{"_id":"596853cf4f1c1b58088b4875","slug":"legendary-singer-kishore-kumar-house-in-khandwa-madhya-pradesh-to-be-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढहा दिया जाएगा किशोर कुमार का 100 साल पुराना घर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ढहा दिया जाएगा किशोर कुमार का 100 साल पुराना घर
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
किशोर कुमार
मध्य प्रदेश के खंडवा में स्थित मशहूर गायक किशोर कुमार के 100 साल पुराने पुश्तैनी घर को ढहाया जाएगा। खंडवा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने ये नोटिस उनके दो मंजिला मकान पर चिपकाया है।
नोटिस में कहा गया है कि घर की हालत एकदम जर्जर है और किसी भी वक्त ये गिर सकता है। ऐसे में किसी को नुकसान न पहुंचे इसलिए इसको खाली करना जरूरी है। अगर इसमें रह रहे लोग घर खाली करने से मना करते हैं तो कॉर्पोरेशन जबरदस्ती इसके खाली कराएगी। बता दें कि ये वही घर है जहां सुरों के सरताज किशोर कुमार ने अपने भाइयों अनूप और अशोक के साथ अपना बचपन बिताया था।
अनूप के बेटे अर्जुन कुमार ने एचटी से बात करते हुए कहा, 'ऐसा ही नोटिस पिछले साल और 2013 में भी चिपकाया गया था। मैं मानता हूं कि घर जर्जर हालत में है लेकिन ये किसी के लिए खतरा नहीं है। वैसे भी हमारी मर्जी के बगैर वो इस घर को नहीं गिरा सकते हैं।' किशोर कुमार के घर को म्यूजियम में तब्दील करने का जिक्र भी बार-बार आता रहा है लेकिन ये कभी सफल नहीं हो पाया।