पिछले दिनों सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें सलमान का सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की बात कही गई थी। उसके बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के धर्म भाई ने कहा है कि सलमान खान उनका अगला टारगेट हैं। अगर काला हिरण मारने के मामले में सलमान खान माफी मांग लेंगे तो वह उन्हें बख्श देंगे।
2 of 4
अभिनेता सलमान खान।
- फोटो : Social Media
एक इंटरव्यू के दौरान जब लॉरेंस बिश्नोई के धर्म भाई राजवीर सोपू से सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनके अगले टारगेट के बारे में पूछा गया, तो उसने सीधे ही सलमान खान की नाम लिया। राजवीर सोपू ने कहा, ‘सलमान खान ने काला हिरण को मारा है और आज वह सभी केस से बरी हो गया। उसने हिरण मारके बहुत बड़ी गलती की है। हम खुल के कह रहे हैं कि आगे सलमान का काम करेंगे, इसमें कोई चक्कर ही नहीं है।’
इसके बाद जब राजवीर सोपू से इंटरव्यू लेने वाले ने कहा कि आप मेरे बेटे जैसे हो, खुद भी जियो और लोगों को भी जीने दो। इस पर राजवीर ने कहा, ‘आपसे वादा सलमान का काम कर देंगे, उसके बाद कोई काम नहीं करेंगे।’ वहीं, उसका कहना था कि सलमान ने कभी अपनी गलती नहीं मानी, बस इंटरव्यू दिया। अगर वह गलती मान लेते, तो तभी माफ कर देते। राजवीर से कहा गया कि अगर सलमान ये देख कर अब माफी मांग लेते हैं तो। इस पर राजवीर का कहना था कि अगर सलमान माफी मांग लेंगे, तो उन्हें बख्श दिया जाएगा।
4 of 4
सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दो दिन पहले ही सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था। वहीं, चार साल पहले लॉरेंस बिश्नोई ने भी सलमान खान को मारने का एलान किया था। उसने कहा था कि जब भी सलमान जोधपुर में आएंगे, तो उन्हें मार देंगे। लॉरेंस इस समय जेल में है, लेकिन उसे गुर्गे हर जगह हैं। ऐसे में सलमान खान का खतरा बढ़ गया है और मुंबई पुलिस उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है।