फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   latest interview of sunny leone

इस इंटरव्यू में सनी लियोनी ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

Tue, 05 May 2015 02:38 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 02:38 PM IST
विज्ञापन
 latest interview of sunny leone

एक और जहाँ सनी लियोनी की फिल्म 'मस्तीजादे' अपनी अश्लील सामग्री को लेकर सेंसर बोर्ड की कैंची के नीचे है, वहीं दूसरी और उनकी एक और फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' को भी ए सर्टिफिकेट मिला है।

विज्ञापन


लेकिन अपनी इस फिल्म के बारे में सनी का कहना है कि यह एक पारिवारिक फिल्म है, जो राम कपूर और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।

चलिए एक नजर डालते हैं सनी से किये गए कुछ प्रश्नों और उनके जवाबों पर। इन जवाबों में छिपे हैं कई ऐसे राज जो सनी लियोनी ने आज से पहले कभी नहीं बताए। जिनको जानकर आप भी सकते में पड़ जाएंगे।

विज्ञापन

ए सर्टिफिकेट से किया इंकार

 latest interview of sunny leone

आपकी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट क्यों दिया?​

हमने इसे मानने से इंकार कर दिया है और अभी दोबारा से उस पर विचार चल रहा है।
​​
आप अभी तक के अपने बॉलीवुड करियर को कैसे देखते हो?​​​

मुझे लगता है कि मैंने अपना रास्ता खुद बिना किसी की सहायता के तय किया है। इंडस्ट्री के कई ऐसे लोग हैं जो मेरा निचे फिसलना पसंद करेंगे। कुछ लोग हैं जो मेरे साथ काम नहीं करना चाहते और कुछ हैं जो मेरे नाम और मेरे व्यवसाय की वजह से मेरे साथ काम करना चाहते हैं।
​​​
कौन लोग हैं जो आपकी असफलता चाहते हैं?​​​​​

मुझे नहीं पता! मैं यहाँ पैदा नहीं हुई थी। मुझे लगता है कि मेरे फैंस मुझे मेरे द्वारा किये गए कार्यों के कारण ही पसंद करते हैं। मेरी फैन फॉलोइंग पिछले तीन सालों की नहीं है। वह तो 14 साल पहले ही बनने शुरू हो गए थे।

किम कार्दशियां से की तुलना

 latest interview of sunny leone

एक बार आपने कहा था कि शादी-शुदा बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियां अपने-अपने पतियों को लेकर सुरक्षित हैं और वह नहीं चाहती कि उनके पति मेरे साथ काम न करें, क्या आपको लगता है कि अब इसमें कुछ बदलाव आया है?​​

हाँ मैंने यह कहा था। लेकिन इस से मेरा मतलब किसी एक अभिनेता से नहीं था। ये कुछ चीजें थी जो मैंने सुनी थी। लेकिन यह पूरी तरह से झूठ भी हो सकता था। मुझे लगता है कि समय बदलेगा और सनी होने के नाते मुझे इस पर यकीन करना होगा।
​​
​आपको क्या लगता है, क्या आपके बारे में लोगों की यह सोच बदलेगी?​

​मेरे बारे में यह सोच मेरी अभिनय क्षमता और बॉक्स ऑफिस पर मिली सलफता से ही दूर होगी। उम्मीद करती हूँ कि ऐसा जल्दी हो क्योंकि दर्शक अब बहुत ज्यादा चूजी हो गए हैं
​​​
​क्या यहाँ के लोगो द्वारा अमेरिका के विपरीत​, आपको आपके बीते हुए कल से जुड़ा हुआ देखने से दुःख होता है?​​​​

मैं यूएस में इतनी लोकप्रिय नहीं हूँ। और यहाँ एक कौना भी ऐसा नहीं है जहाँ मुझे कोई न जानता हो। यही चीज अमेरिका में किम कार्दशियां के साथ भी हुई थी जब उनका सेक्स टेप लीक हुआ था। लोग हर जगह आप पर नजर रखते हैं। यह आपकी लोकप्रियता पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

मैं एकता कपूर से बात नहीं करती

 latest interview of sunny leone

आपके और एकता कपूर के बीच क्या चल रहा है?​​

कुछ नहीं क्यों?​​
​​
​​खबर है कि आप दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है?​​

​मैं एकता से बात नहीं करती। लेकिन मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूँ। वह एक बदलाव को प्रस्तुत करती हैं और उस चीज में आगे बढ़कर काम करती हैं जिसमें कोई हाथ नहीं डालना चाहता।

'(XXX)​ फिल्म अभी तक की सभी फिल्मों से ज्यादा बोल्ड है और वह अभी तक की सारी हदों को पार कर देगी। क्या ये ऐसा कुछ है जिसके लिए मैं तैयार हो जाऊं? शायद नहीं क्योंकि मैं अब उस रास्ते पर दोबारा नहीं जाना चाहती।​
​​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed