{"_id":"5dcba7048ebc3e5af6566117","slug":"lata-mangeshkar-health-update-she-is-on-life-support-condition-still-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले से बेहतर है लता मंगेशकर की सेहत, जल्द लौटेंगी घर: परिवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले से बेहतर है लता मंगेशकर की सेहत, जल्द लौटेंगी घर: परिवार
Wed, 13 Nov 2019 02:09 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : पीटीआई
पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की हालत में सुधार होने की खबर आ रही है। समाचार एजेंसी ANI ने लता मंगेशकर के परिवार की तरफ से बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है- लता दीदी अब पहले से बेहतर हैं। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। हम उनके घर आने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
इससे पहले अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया था- लता जी लाइफ सपोर्ट सिस्टर पर हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन वह खतरे से बाहर नहीं हैं।
विज्ञापन
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया था, 'लता जी फिलहाल निमोनिया, दिल की समस्याओं और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। जब तक उनका संक्रमण नियंत्रण में नहीं आता हम कुछ नहीं कर सकते। उनका संक्रमण से बाहर आना जरूरी है। इस समय कुछ भी कहना मुश्किल है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।'
विज्ञापन
Statement from #LataMangeshkar's family: Lata di is stable and much better. Thank you very much for your prayers. We are waiting for her to be at her best so she can be home soon. Thank You for being with us and respecting our privacy. (file pic pic.twitter.com/8TyfFFTAV9
— ANI (@ANI) November 13, 2019
मंगलवार को डॉक्टर प्रतित समदानी ने पीटीआई से बातचीत में बताया था- उनकी हालत में धीरे-धीरे उनकी सुधार हो रहा है। उनके पैरामीटर अच्छे हैं। लताजी की अस्पताल से छुट्टी होने और घर आने पर हम सभी को अपडेट देंगे। हम अनुरोध करते हैं कि उन्हें थोड़ा समय दें और निजता का ध्यान रखें।
90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सोमवार को ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिल्मी जगत से लेकर राजनीति तक के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उनकी तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है- 'मैं आपकी सेहत के बारे में जानने के लिए चिंतित हूं। मुझे उम्मीद है कि कोई गंभीर स्थिति नहीं है और आप जल्द ही स्वस्थ होकर अपने हंसमुख स्वभाव के साथ वापस आ जाएंगी।'
बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे फैंस, हेमा मालिनी ने भी किया ये ट्वीट