फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lara reacts after fan notices she hasn't changed phone cover in years

सोशल मीडिया: लारा दत्ता के फोन कवर को देखकर यूजर ने लिखी यह बात, अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब

Sat, 20 Nov 2021 08:21 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 20 Nov 2021 08:21 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता इनदिनों अपनी आगामी लायंसगेट सीरीज हिचकी और हुकअप के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शनिवार को एक पत्रकार ने मीडिया से बातचीत के दौरान उनके साथ अपनी फोटो शेयर की, तो फैंस की नजर उनके फोन के पुराने कवर पर गई। जिसके बाद इस यूजर ने लिखा, मैं सोचता था यार हम जैसे लोग ही गरीब होते हैं ...

विज्ञापन
Lara reacts after fan notices she hasn't changed phone cover in years
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता इनदिनों अपनी आगामी लायंसगेट सीरीज हिचकी और हुकअप के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शनिवार को एक पत्रकार ने मीडिया से बातचीत के दौरान उनके साथ अपनी फोटो शेयर की, तो फैंस की नजर उनके फोन के पुराने कवर पर गई। जिसके बाद इस यूजर ने लिखा, मैं सोचता था यार हम जैसे लोग ही गरीब होते हैं ... अब लारा दत्ता को ही देख लो उन्होंने अपना मोबाइल कवर 2 सालों से चेंज नहीं किया है। 

विज्ञापन


लारा दत्ता ने यूजर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,  सही !!! क्योंकि कुछ चीजों की भावुकता भी होती है। लारा ने पूर्व टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी की है। दंपति की एक बेटी भी है। गौरतलब है कि कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित हिचकी एंड हुकअप्स सीरीज 26 नवंबर से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम होगी। इसमें प्रतीक बब्बर, दिव्या सेठ, नासर अब्दुल्ला, खालिद सिद्दीकी, मेयांग चांग, मीरा चोपड़ा और अयन जोया भी हैं। लारा दत्ता को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेलबॉटम में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम के जरिए एक डेटिंग एप पर अपने फेक प्रोफाइल के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि मेरी फीड कुछ मीम्स और संदेशों से भर गई है और लोग मुझे बता रहे हैं कि किसी डेटिंग एप पर मेरा प्रोफाइल है। मैं कल से पागल हो रही हूं, लोगों को एक-एक करके जवाब देने की कोशिश कर रही हूं और बता रहा हूं कि वास्तव में सच्चाई क्या है? उन्होंने कहा कि वह किसी डेटिंग एप पर नहीं हैं और कभी नहीं रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed