अनुपम खेर की फिल्म में राहुल और प्रियंका गांधी के बाद लालू-आडवानी के लुक में नजर आएंगे ये एक्टर्स
फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में राहुल गांधी और प्रियंका वाडरा का लुक सामने के बाद अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी का लुक वायरल हो रहा है। इसके साथ ही पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का भी लुक देखने को मिला है। ये तस्वीर फिल्म में पूर्व पीएम मनमोहन का रोल कर रहे अनुपम खेर ने अप ने ट्विटर पर शेयर की है।
Introducing Avtar Sahni as #LKAdvaniJi,
Vimal Verma as #LaluPrasadYadavJi and Anil Rastogi as #ShivRajPatilJi.:) #TheAccidentalPrimeMinister @TAPMofficial #SunilBohra #VijayGutte pic.twitter.com/TGTaXB1rmE
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 3, 2018
इससे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार करने जा रहे एक्टर राम अवतार भारद्वाज के नाम का खुलासा हुआ था। गौरतलब है कि संजय बारू पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं, वहीं एक्टर अक्षय खन्ना फिल्म में संजय बारू के किरदार में नजर आएंगे।