फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lalita Pawar Birth Anniversary famous Manthara in Ramayan Guinness world record longest acting career 70 years

रामायण में मंथरा के नाम से प्रसिद्ध, नेगेटिव रोल ऐसा कि दंग रह जाते थे लोग, कौन थीं वह एक्सप्रेसन क्वीन

Fri, 18 Apr 2025 07:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 18 Apr 2025 07:30 AM IST
सार

आज उस अभिनेत्री की बर्थ एनीवर्सी है जिसकी कहानी मेहनत, हिम्मत और प्रतिभा की मिसाल है। वह हिंदी सिनेमा की एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Lalita Pawar Birth Anniversary famous Manthara in Ramayan Guinness world record longest acting career 70 years
रामायण में मंथरा के नाम से प्रसिद्ध, नेगेटिव रोल ऐसा कि दंग रह जाते थे लोग, कौन थीं वह एक्सप्रेसन क् - फोटो : एक्स

विस्तार

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनके नाम 70 साल से अधिक के सबसे लंबे अभिनय करियर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से लाखों दिलों पर राज किया। आज उनकी जयंती पर जानिए उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से
विज्ञापन

 
Trending Videos

ललिता पवार का जन्म
ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल 1916 को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में करीब 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और सात दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
ललिता पवार ने नन्हीं उम्र से ही अभिनय शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म 1928 में आई थी। शुरू में वह मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आईं, लेकिन 1942 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। इस हादसे में उनकी एक आंख खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुख्य भूमिकाओं के बजाय चरित्र भूमिकाएं मिलने लगीं।
 
विज्ञापन

खलनायिका के किरदार में की मिली प्रसिद्धि
ललिता पवार को सबसे ज्यादा पहचान तेज तर्रार सास और नकारात्मक किरदारों से मिली। फिल्मों जैसे अनाड़ी, श्री 420, और दहेज में उनके किरदारों को आज भी याद किया जाता है। उन्हें अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी मिले, जिसमें 1959 में अनाड़ी के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री पुरस्कार शामिल है। 

मंथरा के नाम से मिली प्रसिद्धि
ललिता पवार ने रामानंद सागर के टीवी सीरियल "रामायण" में मंथरा का किरदार निभाया था। उन्होंने यह भूमिका 1988 में प्रसारित हुए रामायण में निभाई थी। इस रोल के लिए उन्हें खूब पहचान मिली। रामानंद सागर की रामायण में मंथरा का किरदार इतना दमदार था, कि लोग उनसे असल जिंदगी में भी नफरत करने लगे थे। आज भी दर्शक उन्हें मंथरा के किरदार से ज्यादा पहचानते हैं।

ललिता का परिवार
उनकी पहली शादी गणपतराव पवार से हुई थी, जो बाद में टूट गई। बाद में उन्होंने बॉम्बे के अंबिका स्टूडियो के फिल्म निर्माता राजप्रकाश गुप्ता से शादी की। उनके बेटे जय पवार एक निर्माता बन गए और उनके साथ मंजिल जैसी फिल्मों में काम किया। 

ललिता पवार का निधन
ललिता पवार का निधन 24 फरवरी 1998 को पुणे में हुआ, लेकिन उनके किरदारों के जरिए वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed