फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lalit Parimoo Test Postive For Covid 19 Urgently Needs Plasma

'शक्तिमान' में डॉ. जैकाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता ललित परिमू हुए कोरोना संक्रमित, प्लाज्मा की है जरूरत

Sat, 17 Apr 2021 10:35 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Apr 2021 10:35 AM IST
सार

अभिनेता ललित परिमू हुए कोरोना संक्रमित
कोविड सेंटर में आईसीयू वॉर्ड में हैं भर्ती
प्लाजमा की है सख्त जरूरत

विज्ञापन
Lalit Parimoo Test Postive For Covid 19 Urgently Needs Plasma
ललित परिमू - फोटो : Twitter

विस्तार

मशहूर अभिनेता ललित परिमू कोरोना संक्रमित हैं और उन्हें मुंबई के पास भायंदर मीरा रोड के एक कोविड सेंटर में आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। ललित परिमू को प्लाज्मा की जरूरत है। निर्देशक हंसल मेहता ने ट्वीट कर प्लाजमा की मांग रखी है। 

विज्ञापन

 

Lalit Parimoo Test Postive For Covid 19 Urgently Needs Plasma
ललित परिमू - फोटो : Twitter

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ललित परिमू प्रमोद महाजन हॉल के आईसीयू वॉर्ड बेड नं. 5 में भर्ती है। प्लाजमा और खून की जरूरत है। ए पॉजिटिव। बहुत जरूरी है, मदद करें।
 



ललित परिमू ने सीरियल 'शक्तिमान' में विलेन के तौर पर एक वैज्ञानिक डॉ. जयकाल का रोल निभाया था और इस सीरियल के माध्यम से टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने  'आहट', 'कोरो कागज', 'साया', 'सीआईडी', 'रिश्ते', 'रिमिक्स' जैसे तमाम हिट टीवी शोज में भी काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lalit Parimoo Test Postive For Covid 19 Urgently Needs Plasma
ललित परिमू - फोटो : Twitter

फिल्मों की बात करें तो अभिनेता ललित परिमू ने 'हैदर', 'एजेंट विनोद', 'मुबारकां', 'हजार चौरासी की मां' जैसी फिल्मों में भी काम किया है और वो साल 2020 में रिलीज हुई हिट सीरीज स्कैम 1992 में भी नजर आए थे। फिल्मों और शोज के जरिए अपनी पहचान बना चुके अभिनेता ललित परिमू योग भी सिखाते हैं और उन्होंने 'मैं मनुष्य हूं' नामक एक किताब भी लिखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed