फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laapataa Ladies casting director reveals how kiran rao film actors was selected read details inside

Laapataa Ladies: 1000 ऑडिशन के बाद मिलीं 'लापता लेडीज', कास्टिंग डायरेक्टर ने किए दिलचस्प खुलासे

Mon, 26 Feb 2024 12:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Feb 2024 12:04 PM IST
सार

लापता लेडीज का मध्य प्रदेश से काफी गहरा कनेक्शन है। इसकी अधिकांश शूटिंग सीहोर जिले के बामुलिया गांव में हुई है। 

विज्ञापन
Laapataa Ladies casting director reveals how kiran rao film actors was selected read details inside
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किरण राव जल्द ही लापता लेडीज से निर्देशन की दुनिया में वापस लौट रही हैं। इस फिल्म के निर्माताओं में उनके पूर्व पति आमिर खान भी हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। फिलहाल, एक मार्च को इस फिल्म को रेिलीज करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

I&B Minister Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ को नया सीबीएफसी कार्यालय देने की घोषणा की

विज्ञापन

मध्य प्रदेश से है गहरा कनेक्शन

लापता लेडीज का मध्य प्रदेश से काफी गहरा कनेक्शन है। इसकी अधिकांश शूटिंग सीहोर जिले के बामुलिया गांव में हुई है। फिल्म के ट्रेलर से ही अंदाजा लग रहा है कि इसमें कलाकरों की उम्दा अदाकारी देखने को मिलने वाली है। हाल ही में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर रोमिल ने फिल्म में कलाकारों के चयन पर खुलकर बात की। 

ऐसे मिली फिल्म

एक बातचीत में उन्होंने बताया कि फरवरी 2021 में फिल्म के सह-निर्माता तानाजी दासगुप्ता का उन्हें मैसेज मिला। उन्होंने जानकारी दी कि किलिंग पिक्चर्स से एक फिल्म के लिए उनकी बातचीत चल रही है और किरण राव के लिए इस फिल्म में कास्टिंग करनी है। उस समय को याद करते हुए उन्होंने बताया कि एक वक्त पर उन्हें ऐसा लगा कि यह फिल्म उनके हाथ से निकल गई है क्योंकि वे अपने साथी के साथ किसी कारण उस मीटिंग में देर से पहुंचे थे। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और वे कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर इस फिल्म से जुड़ गए। 

विज्ञापन

कास्टिंग शुरू करते ही लग गया लॉकडाउन

फिल्म की कास्टिंग को लेकर रोमिल ने खुलासा किया कि जैसे ही चयन को लेकर काम शुरू किया गया वैसे ही कोरोना महामारी के कारण दूसरा लॉकडाउन लग गया।  उन्होंने बताया कि उस समय हालांकि, हम आउट सोर्सिंग शुरू कर चुके थे। इसके लिए हमने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। रोमिल ने बताया कि किरण राव को इस फिल्म के लिए पोस्टर गर्ल्स और अच्छा परफॉर्म करने वाले कलाकार चाहिए थे।

हजार ऑडिशन के बाद मिलीं पोस्टर गर्ल्स

उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म के लिए दिल्ली, बिहार, एमपी-यूपी, बैंगलोर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड से करीब हजार से ज्यादा अभिनेत्रियां ऑडिशन का हिस्सा रहीं, जिसके बाद फिल्म की पोस्टर गर्ल्स मिल सकीं। करीब आठ महीनों में इस फिल्म की कास्टिंग पूरी हुई। इस प्रक्रिया के दौरान एसोसिएट कॉस्टिंग डायरेक्टर राम रावत भी पूरी लगन के साथ जुटे रहे।
Amar Singh Chamkila: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार दिलजीत-परिणीति की जोड़ी, इस दिन होगा 'चमकीला' का प्रीमियर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed