फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Laal Rang 2 Randeep Hooda return as Shankar in Syed Ahmad Afzal sequel film to be released soon shares poster

Laal Rang 2: रणदीप हुड्डा की 'लाल रंग 2' का हुआ एलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग, पोस्टर में खून से लथपथ दिखे एक्टर

Fri, 20 Jan 2023 05:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 20 Jan 2023 05:39 PM IST
सार

रणदीप हुड्डा ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। यह फिल्म 2016 आई 'लाल रंग' का सीक्वल होगी, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Laal Rang 2 Randeep Hooda return as Shankar in Syed Ahmad Afzal sequel film to be released soon shares poster
लाल रंग 2 - फोटो : insta

विस्तार

इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में रणदीप हुड्डा का नाम भी शामिल है। रणदीप एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने हर किरदार में कुछ इस तरह ढल जाते हैं कि उन्हें स्क्रीन पर देखने वाले लोग यह भूल जाते हैं कि वह सिर्फ एक फिल्म देख रहे हैं। अपने अभिनय का यही जादू चलाने के लिए रणदीप हुड्डा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रणदीप हुड्डा ने आज अपनी एक नई फिल्म का एलान कर दिया है, जिसमें वह अपनी एक पुरानी भूमिका को फिर से पर्दे पर निभाने जा रहे हैं। कैसे चलिए जानते हैं... 

विज्ञापन


दरअसल, रणदीप हुड्डा ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नई फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए उसका एलान किया है। यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'लाल रंग' का सीक्वल 'लाल रंग 2' है। सैयद अहमद अफजल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणदीप हुड्डा एक बार फिर शंकर के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने 'लाल रंग 2' का पोस्टर साझा करके इसका एलान किया और इसके साथ ही एक ऐसा कैप्शन लिखा जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ये लो!! हवा मै प्रणाम।'
विज्ञापन

Shubra Aiyappa: साउथ अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, बॉयफ्रेंड विशाल संग पुश्तैनी घर में लिए फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)



रणदीप हुड्डा के आस-पास इस पोस्टर में खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता की लाल आंखें फिल्म के नाम से मेल खा रही हैं और सबको इस सीक्वल के लिए उत्साहित भी कर रही हैं। पोस्ट साझा करने के साथ ही रणदीप ने 'लाल रंग 2' की शूटिंग के बारे में भी लोगों को बड़ा अपडेट दिया है। रणदीप के अनुसार फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसे में लोगों का उत्साह और बढ़ गया है। आपको बता दें रणदीप फिल्म में अभिनय करने के साथ ही इसका निर्माण भी करेंगे। सभी रणदीप इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो 'लाल रंग' ने हरियाणा में ब्लड बैंक से खून चोरी होनी की कहानी को दर्शाया था। अब देखना यह होगा कि इसके दूसरा पार्ट में मेकर्स क्या नया कर पाते हैं।
Bollywood Vs South: इस साल होगा जबरदस्त धमाल! बॉलीवुड स्टार्स के साथ जमेगी साउथ के इन सितारों की जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed