फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: munni exposed noina and suchitra truth Now what will Mihir and Tulsi do

मिहिर संग शादी से पहले नोयना को लगा झटका; कलेक्टर साहिबा मुन्नी ने चौपट किया पूरा प्लान; अब क्या करेगी तुलसी?

Thu, 09 Apr 2026 12:13 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 09 Apr 2026 12:13 PM IST
सार

KSBKBT 2: सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर और नोयना की शादी के बीच नया बखेड़ा शुरू हो गया है। अचानक, तुलसी शांति निकेतन से गायब हो गई है। मिहिर और परिवार के सदस्य परेशान हैं। इस बीच नोयना अपनी नई चाल चल रही है।

विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: munni exposed noina and suchitra truth Now what will Mihir and Tulsi do
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीआरपी की रेस में आगे चल रहे सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। नोयना ने कैंसर की बीमारी का नाटक करके मिहिर से शादी का जाल बिछाया। मगर, लग रहा है कि इस जाल में वह खुद फंसने वाली है। ठीक शादी के दिन तुलसी अचानक गायब हो गई है। घरवालों को मिहिर पर शक हो रहा है। आगे क्या होगा?

विज्ञापन

नोयना को किसने किया ब्लैकमेल?
पिछले दिनों देखा गया कि नोयना ने बीमारी का नाटक करके अपने आखिरी दिनों का हवाला देते हुए तुलसी को इमोशनल किया और मिहिर से शादी की इच्छा रखी। तुलसी उसकी यह इच्छा पूरी करने चल दी। तैयारी शुरू हो गईं। मगर, नोयना के इस झूठ का एक शख्स को पता चला। इसके बाद शख्स ने नोयना को ब्लैकमेल करते हुए करोड़ों की रकम मांगी। दूसरी, तरफ तुलसी को भी एक चिट्ठी लिखकर मिलने बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी ने किया नोयना का पर्दाफाश
शादी से ठीक पहले सच का पता न चले, इसलिए नोयना अपनी बहन सुचित्रा को रुपये और गहनों से भरा सूटकस देकर धमकी देने वाले शख्स को भेजती है और घर में बताती है कि वह अपनी बेटी मिताली का सामान देने जा रही है। कलेक्टर मुन्नी को शक हुआ तो वह सुचित्रा का पीछा करती है और देखकर चौंक जाती है कि वह पैसों से भरा सूटकेस किसे दे रही है। वहीं, तुलसी भी बिना किसी को बताए घर से निकल चुकी है। मुन्नी घर लौटकर सुचित्रा का सारा सच मिहिर और पूरे परिवार को बता देती है।

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: munni exposed noina and suchitra truth Now what will Mihir and Tulsi do
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या तुलसी रुकवा देगी मिहिर-नोयना की शादी?
मिहिर और परिवार के सदस्यों को शक है कि कहीं तुलसी के अचानक यूं जाने के पीछे नोयना का हाथ तो नहीं। बता दें कि तुलसी को जिस शख्स ने मिलने बुलाया और जिसने नोयना से पैसे लिए हैं, वह परी का एक्स हसबैंड रणविजय है। तुलसी के गायब होने की सूचना मिहिर ने पुलिस को दे दी है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि सुचित्रा को पुलिस पकड़ने आती है। वहीं, मिहिर और नोयना की शादी हो रही होती है। गठबंधन की रस्म के दौरान अचानक तुलसी पहुंच जाती है। देखना होगा कि तुलसी ये शादी रुकवा देगी या खुद गठबंधन करके नोयना से किया वादा निभाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed