KRK: 'तिरंगा' के कलेक्शन की केआरके ने उड़ाई खिल्ली! बोले- परिणीति के मेकअप का खर्च ही निकल पाएगा
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें वह फिल्म के कलेक्शन पर निशाना साधते नजर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमाल आर. खान उर्फ केआरके अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर किसी फिल्म या सितारों पर तंज कसते नजर आते हैं। एक बार फिर केआरके ने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक ट्वीट किया है। इसमें वह एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की हालिया रिलीज फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' पर शब्दों के तीर चलाते नजर आए हैं। ट्वीट के जरिए केआरके इस फिल्म के कलेक्शन का मजाक उड़ाते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।
कलेक्शन पर कसा तंज
आपको बता दें कि परिणीति की फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित थे, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इसे कुछ खास प्रतिक्रिया मिलती नहीं दिख रही। फिल्म की खूब आलचोना भी हो रही है। क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक तमाम लोग फिल्म को नेगेटिव रिव्यू देते नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच कमाल आर खान ने भी एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के कलेक्शन और लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पर निशान साधा है।
Hedgewar Biopic: आरएसएस पर फिल्म को लेकर मुंबई में रेस, विजयेंद्र प्रसाद की फिल्म से पहले शुरू हुई ये फिल्म
लिखी यह बात
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'तिरंगा' ने पहले दिन 10 लाख रुपये कमाए हैं। इसका मतलब है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80 लाख रुपये रहेगा। इस हिसाब से इसमें भूषण का हिस्सा 40 लाख रुपये रहेगा। इसका मतलब है कि भूषण इस फिल्म के जरिए परिणीति के मेकअप का खर्च निकाल पाएंगे। फिल्म का बजट सिर्फ 25 करोड़ रुपये हैं। शानदार।' इसके साथ केआरके ने दो फन इमोजी भी पोस्ट किए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि केआरके फिल्म के कलेक्शन की खिल्ली उड़ा रहे हैं!
Actress @ParineetiChopra film #Tiranga collected ₹10 lakhs on day1. Means lifetime will be ₹80 lakhs. So Bhushan’s share will be ₹40lakhs. Means Bhushan will be able to recover Parineeti’s makeup expenses for the film. The budget of the film is only ₹25Cr! Brilliant.🤪😁
— KRK (@kamaalrkhan) October 14, 2022
यूजर्स की आई दिलचस्प प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि ऋभु दास गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। परी के अलावा फिल्म में हार्डी संधू, शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर वर्मा, रजित कपूर और सब्यसांची भट्टाचार्य जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी सहमति जताते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि परिणीति सिर्फ डिजास्टर फिल्में ही करना चाहती हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह रिलीज भी हो गई और पता भी नहीं चला।' हालांकि, कुछ यूजर्स केआरके से असहमति जताते भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'आप खुद ही कोई फिल्म क्यों नहीं बनाते?'
Drishyam 2: 'दृश्यम 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, हाथों में बेलचा थामे नजर आए अजय देवगन