फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Drishyam 2: Ajay Devgn shares first look poster of his upcoming movie actor looking awesome

Drishyam 2: 'दृश्यम 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, हाथों में बेलचा थामे नजर आए अजय देवगन

Sat, 15 Oct 2022 01:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Oct 2022 01:56 PM IST
सार

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर खुद फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। इसमें उनका लुक जबरदस्त लग रहा है।

विज्ञापन
Drishyam 2: Ajay Devgn shares first look poster of his upcoming movie actor looking awesome
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म की शूटिंग पूर हो गई है। अब फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया है। अजय देवगन ने खुद सोशल मीडिया पर यह पोस्टर शेयर किया है। आपको बता दें कि यह फिल्म 2015 में आई 'दृश्यम' का सीक्वल है। फिल्म की बात करें तो अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में विजय सलगांवकर का केस एक बार फिर खुलते हुए नजर आने वाला है। यह फिल्म 18 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन


Hedgewar Biopic: आरएसएस पर फिल्म को लेकर मुंबई में रेस, विजयेंद्र प्रसाद की फिल्म से पहले शुरू हुई ये फिल्म

विज्ञापन

लिखा दमदार कैप्शन
साझा किए गए पोस्टर में अजय देवगन का लुक काफी दमदार लग रहा है। पोस्टर में अजय देवगन हाथों में बेलचा थामे नजर आ रहे हैं। इसके साथ अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा है, 'सवाल यह नहीं कि आपकी आंखों के सामने क्या है, सवाल यह है कि आप देख क्या रहे हैं।' इसके साथ एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी शेयर की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

मजेदार होगा सीक्वल!
अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम, ट्विटर हैंडल और फेसबुक पर यह पोस्टर शेयर किया है। आपको बता दें कि 'दृश्यम 2' में एक बार फिर से पुलिस और विजय के बीच जबरदस्त माइंड गेम देखने को मिलने वाला है। 'दृश्यम' की कहानी जहां 2 और 3 अक्टूबर के इर्द-गिर्द बुनी गई। अब सीक्वल में उसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी। विजय सलगांवकर का रोल अजय देवगन ने प्ले किया है।
 


 

विज्ञापन

उत्साहित हुए यूजर्स
फिल्म 'दृश्यम 2' में अजय के अलावा, श्रिया सरन, और इशिता दत्त अहम किरदार में दिखेंगी। फिल्म में संगीत डीएसपी यानी देवी श्री प्रसाद ने दिया है। वहीं इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। 'दृश्यम' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। शानदार अभिनय और ढेर सारे सस्पेंस से भरी इस फिल्म ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था। ऐसे में अब फैंस बेसब्री से इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'सुपरहिट मूवी, 500 करोड़ छापेगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसका इंतजार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed