{"_id":"6427e1cdb6cfcbb1be035f54","slug":"krk-comments-on-bollywood-film-makers-in-recent-tweet-says-they-know-nothing-about-audience-and-their-choices-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"KRK Tweet: फिल्म निर्माताओं पर तंज कसते नजर आए केआरके, बोले- पठान की सफलता से उछलने वालों...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KRK Tweet: फिल्म निर्माताओं पर तंज कसते नजर आए केआरके, बोले- पठान की सफलता से उछलने वालों...
Sat, 01 Apr 2023 01:25 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:25 PM IST
सार
अक्सर फिल्मी सितारों पर तंज कसने वाले केआरके हाल ही में बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं पर निशाना साधते नजर आए हैं।
विज्ञापन
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केआरके अपने ट्वीट की वजह से अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन वह बॉलीवुड पर निशाना साधते हैं। केआरके इन दिनों अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'भोला' के बहाने बॉलीवुड पर बरसते नजर आ रहे हैं। अक्सर स्टार्स को निशाने पर लेने वाले केआरके ने फिल्म मेकर्स पर तंज कसा है। उनका कहना है कि बॉलीवुड में फिल्म निर्माता दर्शकों की पसंद समझने में नाकाम हैं।
विज्ञापन
MasterChef India 7 Winner: असम के नयनज्योति सैकिया बने 'मास्टरशेफ', जीत पर बोले- जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया
विज्ञापन
कही यह बात
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है, 'बॉलीवुड की सबसे बड़ी प्रॉब्लम ये है कि यहां 10 प्रतिशत लोग अशिक्षित हैं जो खुद को जानियस साबित करने के लिए अंग्रेजी बोलते हैं। और 90 फीसदी लोग पढ़े-लिखे इडियट हैं, जो भारतीय दर्शकों और उनकी चॉइस के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। इसलिए, बॉलीवुड कभी पांच फीसदी से ज्यादा हिट फिल्में नहीं बना पाएगा।'
विज्ञापन
Sajid Khan: साजिद खान बनाएंगे आशिकी 4? फिल्म में होगी 'बिग बॉस' 16 की यह हिट जोड़ी!
'पठान' के बहाने कही यह बात
एक अन्य ट्वीट में केआरके ने लिखा है, 'जब फिल्म पठान ब्लॉकबस्टर हुई और बॉलीवुड के लोगों ने उछलकर यह कहना शुरू किया कि बॉलीवुड फिल्में भविष्य में हिट होंगी तब मैंने उनसे अपनी भावनाओं पर काबू रखने के लिए कहा था। क्योंकि मैं उनकी फिल्म मेकिंग की जानकारी को खूब अच्छी तरह जानता हूं। मैं सुनिश्चित था, वे कभी हिट फिल्में नहीं बना सकते।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
केआरके के ट्वीट्स पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है आप भी उन 10 फीसदी में ही आते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कौन सी फिल्म हिट होगी, इस पर वीडियो बनाओ।' एक यूजर ने लिखा, 'एक ही बात कितनी बार बोलेंगे।' एक यूजर ने लिखा, 'इंतजार करो, शाहरुख खान अब जवान के साथ आ रहे हैं।'
The Family Man 3: इंतजार हुआ खत्म, मनोज बाजपेयी ने दिलचस्प अंदाज में उठाया फैमिली मैन 3 की रिलीज डेट से पर्दा