फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KRK again taunts Salman Khan over the poor performance of the film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan take credit for t

KKBKKJ: केआरके ने सलमान खान को बुढ़ऊ बताकर कसा तंज, फिल्म के बेकार कलेक्शन पर जमकर उड़ाई खिल्ली

Tue, 25 Apr 2023 06:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 25 Apr 2023 06:36 PM IST
सार

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'  पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही है। इसी को लेकर केआरके ने वापस से भाईजान की खूब खिल्लियां उड़ाई हैं। 
 

विज्ञापन
KRK again taunts Salman Khan over the poor performance of the film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan take credit for t
केआरके-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुद को सबसे बड़ा फिल्म क्रिटिक मानने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके बड़ी-बड़ी फिल्मों का रिव्यू करते नजर आते हैं। केआरके ने रिव्यू करते हुए कई सितारों से पंगा ले लिया है। वहीं, उनका सलमान खान संग विवाद तो जग जाहिर है। कमाल, दबंग खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज से पहले से ही इसको लेकर बात करते रहे हैं, और अब उन्होंने मूवी के बेकार प्रदर्शन पर फिर से चुप्पी तोड़ी है। साथ ही खुद के पुराने कयास को लेकर पूरा क्रेडिट लेते नजर आए हैं। 

विज्ञापन

केआरके का सलमान खान पर वार 

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज से पहले ही कमाल राशिद खान ने इसे फ्लॉप बताया था। वहीं, अब मूवी पर्दे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। इसी को लेकर कमाल वापस से एक्टिव हो उठे हैं और अपने प्रीडिक्शन के लिए खुद की तारीफ करते नजर आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वापस से सलमान खान का मजाक उड़ाया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट से उड़ाई एक्टर की खिल्ली 

कमाल राशिद खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है, 'बुढ़ऊ ने पठान के आखिरी में बॉलीवुड के सभी स्टार्स का मजाक बनाया था, कि उनके सिवाए कोई और हिट फिल्म नहीं दे पाएगा। अरे बुढ़ऊ भैया आप खुद ही अब जिंदगी में कोई हिट फिल्म नहीं दे पाओगे। हम जिसके पीछे लग जाते हैं उसकी लाइफ बना देते हैं, आपकी भी बना दी।' यूं तो केआरके ने अपने इस ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सलमान खान पर तंज मान रहे हैं। 



Shehnaaz Gill: शहनाज ने घर से भागने और गलतियां करने पर दी सफाई, कहा- सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए

पहले भी 'बुढ़ऊ' बता कसा था तंज 

यह पहली बार नहीं है जब कमाल ने सलमान खान को 'बुढ़ऊ' कहकर उन पर तंज कसा है। इससे पहले भी केआरके ने एक ट्वीट कर लिखा था, 'बुढ़ऊ पागल हो गए हैं। ये बोल रहे हैं कि आप लोग मेहनत करो, पैसे कमाओ और मेरी पिक्चर देखो। अरे बुढ़ऊ हम मेहनत के पैसों से तुम्हारी फिल्म क्यों देखे? तुम मूवी को यूट्यूब पर रिलीज करके जनता को फ्री दिखाकर ईदी दे दो! कितने सालों से एक से बढ़कर एक घटिया फिल्म दिखाकर लूटा है तुमने।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed